इंडियन वुमन्स टीम के 12 वर्ल्ड चैम्पियन: अब टी20 वर्ल्ड कप भी खेलेंगी; ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से सिर्फ 3 प्लेयर बदले
Published:
3 min read

भारतीय महिला टीम ने का यह पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब था, जो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही जीता था। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान मिली है। जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। इस 15 सदस्यीय टीम में एक खास बात है। पिछले साल ODI वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली 17 सदस्यीय टीम में 12 प्लेयर्स को इस टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है।
जबकि 3 नए प्लेयर शामिल किए गए हैं। इसमें भी खास बात यह रही है कि जिस भारतीय प्लेइंग-11 ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला था, उसमें से 10 प्लेयर को स्क्वॉड में जगह मिली है।
ODI वर्ल्ड कप विनर 12 प्लेयर
पहले उन 12 प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने ODI वर्ल्ड कप 2025 जीता था और अब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है।
यह प्लेयर हैं- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, राधा यादव, यास्तिका भाटिया, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, श्री चरणी, और दीप्ति शर्मा।

इन प्लेयर्स को हटाया
ODI वर्ल्ड कप 2025 की 17 सदस्यीय टीम में उमा क्षेत्री, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, अमनजोत कौर और स्नेह राणा भी शामिल थीं। इन पांचों को टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है।
तीन नई प्लेयर्स कौन सी हैं?
अब बात उन 3 नई प्लेयर्स की करते हैं, जिन्होंने ODI वर्ल्ड कप 2025 नहीं खेला था। हालांकि अब इन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। यह तीनों प्लेयर नंदिनी शर्मा, श्रेयंका पाटिल और भारती फुलमाली हैं।
वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, राधा यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, भारती फुलमाली और दीप्ति शर्मा।
वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक
इस बार वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। इसमें भी इंडिया और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।
14 जून को इंडिया-पाकिस्तान मैच
ग्रुप स्टेज में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच 14 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला एजबेस्टन में होगा। वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। जबकि फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।
दोनों ग्रुप इस तरह रहेंगे
ग्रुप-1: इंडिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स।
ग्रुप-2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड।

