वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित: हरमनप्रीत कप्तान, शेफाली-मंधाना भी टीम में; राधा और यास्तिका की वापसी
Published: Updated:
2 min read

वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर ही 3 टी20 की सीरीज भी खेलनी है। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। यही टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलेगी। हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान मिली है। इस स्क्वॉड में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और विकेटकीपर ऋचा घोष भी हैं। जबकि यास्तिका भाटिया और राधा यादव की वापसी से टीम मजबूत हुई है।
वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, राधा यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, भारती फुलमाली और दीप्ति शर्मा।
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे और स्नेह राणा।
वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक
इस बार वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। इसमें भी इंडिया और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।
14 जून को इंडिया-पाकिस्तान मैच
ग्रुप स्टेज में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच 14 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला एजबेस्टन में होगा। वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। जबकि फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।
दोनों ग्रुप इस तरह रहेंगे
ग्रुप-1: इंडिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स।
ग्रुप-2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड।
इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज भी होगी
भारतीय टीम मई के तीसरे हफ्ते में इंग्लैंड रवाना होगी। यहां दोनों टीमों के बीच तीन टी20 की सीरीज होगी। पहला मैच 28 मई, दूसरा 30 मई और तीसरा 2 जून को होगा। इसके बाद दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद इंडिया और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। यह मुकाबला 10 से 13 जुलाई तक होगा, जो लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

