पहली बार भारत दौरे पर आएगी जिम्बाब्वे वुमन्स टीम : अक्टूबर में 6 मैच की सीरीज, रायपुर और वडोदरा में मुकाबले होंगे
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे टीम के बीच अक्टूबर में 6 मैच की बाइलेटरल सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे में 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले होंगे। जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आएगी।
रायपुर और वडोदरा में मुकाबले
टी-20 सीरीज के तीनों मुकाबले रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके बाद वनडे सीरीज वडोदरा में होगी। वनडे मुकाबले 23, 25 और 28 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
वुमन्स क्रिकेट में नई शुरुआत
यह पहली बार है जब दोनों टीमें किसी बाइलेटरल इंटरनेशनल सीरीज में आमने-सामने उतरेंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मुकाबले सिर्फ ICC टूर्नामेंट या क्वालिफायर तक सीमित रहे हैं। भारतीय महिला टीम ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया है। मेंस क्रिकेट में दोनों देशों के बीच लंबे समय से मुकाबले होते रहे हैं। वुमन्स क्रिकेट में यह नई शुरुआत होगी।
2027 में श्रीलंका में टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी
आने वाले ICC टूर्नामेंट्स को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। 2027 में श्रीलंका में महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी खेली जानी है। ऐसे में BCCI लगातार ज्यादा बाइलेटरल सीरीज आयोजित कर रहा है ताकि प्लेयर्स को ज्यादा मैच प्रैक्टिस मिल सके।


