हम ही सरताज: 2007 से 2024 तक के प्लेयर ऑफ द मैच, विराट टॉपर; 8 में से 6 मैच भी हमने ही जीते
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. धमकी, शर्तें, मांगें और फिर यू टर्न के बाद पाकिस्तान आखिरकार भारत के साथ खेलने को तैयार हुआ। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने होने वाली हैं। ग्रुप ए का यह हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक भारत और पाकिस्तान की 8 बार टक्कर हुई है। इनमें भारत ने 6 मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली है। वह भी साल 2021 में…
मोहम्मद आसिफ
2007 में डरबन में खेले गए ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने बॉल-आउट में 3-0 से जीत हासिल की। पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ को 4 विकेट और 18 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इरफान पठान
जोहान्सबर्ग में इसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने 157 रन बनाए। मैच 5 रन से जीत लिया। इरफान पठान ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने इसी साल अपना पहला T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
विराट कोहली
2012 में कोलंबो में हुए सुपर 8 मैच में भारत ने 129 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। 8 विकेट से जीत हासिल की। विराट कोहली ने नाबाद 78 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अमित मिश्रा
2014 में मीरपुर में खेले गए मैच में पाकिस्तान 130 रन पर ऑल आउट हो गया था। भारत 7 विकेट से जीता था। अमित मिश्रा ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विराट कोहली
2016 में भारत को 119 रन का टारगेट मिला था। टीम ने 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 37 बॉल पर नाबाद 55 रन बनाए। एक बार फिर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
शाहीन अफरीदी
2021 में पाकिस्तान ने दुबई में भारत को 151 रन पर रोक दिया। बिना कोई विकेट खोए 10 विकेट से जीत हासिल की। शाहीन अफरीदी ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह T20 वर्ल्ड कप में भारत पर पाकिस्तान की पहली जीत थी।
विराट कोहली
2022 में मेलबर्न में भारत को 160 रन का टारगेट दिया गया था। इस मैच को भारत ने 4 विकेट से जीता। कोहली ने 82 रन की नाबाद पारी खेली। भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच में तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने।
जसप्रीत बुमराह
2024 में न्यूयॉर्क में लो स्कोरिंग मैच हुआ। भारत ने 119 रन बनाए। 6 रन से मुकाबला जीत लिया। जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए थे। वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
T20 वर्ल्ड कप से जुड़ी और भी खबरें पढ़ें..
धोनी पर बनी फिल्म देखकर बदली तारिक की लाइफ

