एक और इंडिया Vs पाकिस्तान मैच: अंडर-19 वर्ल्ड कप में होगी टक्कर; देखिए कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला
Published:
2 min read

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 राउंड में भारतीय टीम और पाकिस्तान को एक साथ ग्रुप 2 में रखा गया है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है। इसी बीच क्रिकेट फैन्स को एक अच्छी खबर भी मिली है। अब इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच होना तय हो गया है। यह मुकाबला 1 फरवरी को जिम्बाब्वे में बुलावायो के क्विंस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
दरअसल, इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंडिया और पाकिस्तान की टीमें अलग-अलग ग्रुप में थीं। दोनों ने अपने मैच जीतकर सुपर-6 राउंड में जगह बनाई है। इस ग्रुप में 6-6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
टीम इंडिया अब तक एक भी मैच नहीं हारी
एक ग्रुप में इंडिया-पाकिस्तान की टीमें साथ हैं और दोनों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हर ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद 6 फरवरी को हरारे में फाइनल खेला जाएगा।
ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा। उसने सभी तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सुपर-6 में जगह बनाई। जबकि पाकिस्तान टीम ने 3 में से 2 ही मैच जीते थे। यह टीम अपने ग्रुप-सी में दूसरे नंबर पर रही थी।
यह मुकाबला 1 फरवरी को जिम्बाब्वे में बुलावायो के क्विंस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। टॉस आधा घंटा पहले होगा।
कहां देख सकेंगे कब होगा इंडिया Vs पाकिस्तान मैच
यह मुकाबला टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया जाएगा। जबकि मोबाइल यूजर्स इस मैच को जियो होटस्टार पर लाइव देख सकेंगे। राज एक्सप्रेस पर भी लाइव अपडेट्स देख सकेंगे।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह और उधव मोहन।
पाकिस्तानी U19 क्रिकेट टीम:
फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उपकप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलोच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, मोमिन कमर, मोहम्मद सैय्यम, मोहम्मद शयान (विकेटकीपर), निकब शफीक, समीर मिन्हास और उमर जैब।

