मैच धुला तो सुपर-8 का सिनेरियो क्या होगा: दोनों को 1-1 पाइंट मिलेगा; ऐसे में IND Vs PAK मैच फिर सेमी. या फाइनल में ही मुमकिन
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रविवार (15 फरवरी) का दिन खास होने वाला है। इस दिन टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। कोलंबो में रविवार को बारिश की आशंका 94% है।
अब सवाल यह कि यदि यह मैच बारिश के चलते रद्द होता है तो सुपर-8 का सिनेरियो क्या होगा। साथ ही कोलंबो में रविवार को मौसम कैसा रहेगा? आइए जानते हैं इन तमाम सवालों के जवाब…
पहले : कोलंबो में रविवार को मौसम का हाल
पहले मौसम के बारे में जानते हैं। Accuweather के मुताबिक, कोलंबो में रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश की आशंका 94% है। बादल छाए रहेंगे। विंड स्पीड 24 km/h रहने का अनुमान है।
एक बात अच्छी भी
फैन्स के लिए एक अच्छी बात ये है कि कोलंबो में शाम 6 बजे के बाद बारिश की आशंका सिर्फ 9% ही रह जाएगी। इंडिया-पाकिस्तान मैच भी शाम को ही होने वाला है। ऐसे में मैच होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि इस अहम मैच के लिए विकेट और मैदान पूरी तरह कवर्ड रखा जाएगा।
- पॉइंट्स में समझिए
- कोलंबो में रविवार की दोपहर बारिश की आशंका 76% रहेगी।
- शाम को 7 बजे के बाद 12 बजे तक बारिश की आशंका 9% ही रह जाएगी।
- इंडिया-पाकिस्तान मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस आधा घंटा पहले होगा।
- बारिश के चलते टॉस में देरी हो सकती है या बीच में हल्की बारिश से मैच कुछ देर रुक सकता है।
- हालांकि, बारिश के चलते मैच रद्द होने की आशंका बेहद कम नजर आ रही है।
- अब सुपर-8 का सिनेरियो जान लीजिए
फिलहाल, दोनों टीम इंडिया और पाकिस्तान ने अपने शुरुआती 2 मैच जीते हैं। ऐसे में उनके 2-2 पॉइंट्स हैं। बेहतर नेट रनरेट के चलते इंडिया टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है।
यदि कोलंबो में बारिश के चलते मैच नहीं हो सका और उसे रद्द करने की नौबत आई तो इंडिया और पाकिस्तान को बराबर 1-1 पॉइंट मिलेगा। ऐसे में दोनों टीमों के तीन मैच में 5-5 पॉइंट्स हो जाएंगे। इस तरह दोनों ही टीमें सुपर-8 के लिए एक साथ क्वालिफाई कर जाएंगी।
इसकी वजह है कि इसी ग्रुप-ए में शामिल नामीबिया दो में से एक भी मैच नहीं जीत सकी। उसे अमेरिका और पाकिस्तान से मैच खेलना है। जबकि नीदरलैंड्स और USA ने 3 में से 1-1 मैच जीते हैं। दोनों के 2-2 पॉइंट्स हैं। इन दोनों टीमों के 1-1 मैच और खेलना है। यह तीनों टीमें अपने बाकी मैच जीत लेती हैं, तब भी 4 पॉइंट्स से आगे नहीं बढ़ सकेंगी।
इस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
पाकिस्तानी टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारक।

