इंडिया Vs पाकिस्तान मैच में अंपायर कौन: ICC ने कर दिया ऐलान, देखिए T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच ऑफिशियल्स
Published:
2 min read

भारतीय टीम और पाकिस्तान मैच में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ (राइट) अंपायरिंग करेंगे। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है। टूर्नामेंट को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब यह भी क्लियर हो गया है कि इंडिया-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में अंपायरिंग कौन करेगा।
T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा। जबकि फाइनल 8 मार्च को खेले जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।
ग्रुप मैचों के लिए ऑफिशियल्स का ऐलान
वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले 7 फरवरी से 20 फरवरी तक होंगे। ICC के मुताबिक, ग्रुप स्टेज के मैचों में 24 अंपायर ऑन फील्ड रहेंगे। इस दौरान 6 मैच रेफरी होंगे। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 8 और नॉकआउट के मुकाबले होंगे। इनके लिए ऑफिशियल्स का ऐलान बाद में होगा।
इलिंगवर्थ और धर्मसेना अंपायर होंगे
भारतीय टीम और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं। दोनों टीमों के बीच ग्रुप मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। इस मैच में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना ऑन फील्ड अंपायर होंगे।
इन मैच ऑफिशियल्स में 4 भारतीयों को भी शामिल किया गया है। इनमें एक मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ होंगे। बाकी नितिन मेनन, केएन पद्मनाभन और जयरामन मदनगोपाल को बतौर अंपायर शामिल किया गया है।
मैच रेफरी:
डीन कोस्कर, डेविड गिल्बर्ट, रंजन मदुगले, एंड्र्यू पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ।
अंपायर:
रोलैंड ब्लैक, क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबरो, वेन नाइट्स, डोनोवन कोच, जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन, सैम नोगाजस्की, केएनए पद्मनाभन, अलाउद्दीन पालेकर, अहसान रजा, लेस्ली रीफर, पॉल रीफेल, लैंगटन रुसेरे, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, गाजी सोहेल, रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ, रवींद्र विमलासिरी और आसिफ याकूब।

