कोलंबो में स्पिन का मुकाबला: दोनों टीमों के पास दमदार कलाई और उंगलियों के जादूगर; उस्मान तारिक और वरुण पर निगाहें ज्यादा होंगी
Published:
3 min read

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क.टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस बार मुकाबला तेज गेंदबाजों का नहीं, बल्कि स्पिन गेंदबाजों का हो सकता है। दोनों टीमों के पास मजबूत स्पिन अटैक है, ऐसे में मैच रोमांचक और कांटे का रहने की उम्मीद है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला इस बार थोड़ा अलग रंग में नजर आ रहा है। आमतौर पर पाकिस्तान अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाना जाता है और भारत अपनी स्पिन के लिए। लेकिन इस बार कहानी कुछ बदली हुई है।
स्पिन बनाम स्पिन की टक्कर
भारत के पास कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिनर हैं। वहीं पाकिस्तान अबरार अहमद, उस्मान तारिक, मोहम्मद नवाज और शादाब खान जैसे स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी है। यानी दोनों टीमों की ताकत इस बार स्पिन गेंदबाजी है।पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का मानना है कि कोलंबो की पिच स्पिनरों को मदद दे सकती है और मैच काफी करीबी हो सकता है।

फेवरेट कौन
2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने ज्यादातर मौकों पर पाकिस्तान को हराया है। हालांकि एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार हालात अलग हैं।कोलंबो की पिच बैलेंस मानी जा रही है। यहां बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होगा, क्योंकि बाउंड्री काफी लंबी है। ऐसे में सिर्फ ताकत नहीं, समझदारी और धैर्य की भी जरूरत होगी।पूर्व सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा- मुकाबला 50-50 हो सकता है। पाकिस्तान पहले से कोलंबो में खेल रहा है, इसलिए उसे हालात की थोड़ी बेहतर समझ है। भारत को पिच समझने के लिए कम समय मिला है।
कितना स्कोर बेहतर
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यहां 170 रन का स्कोर भी काफी हो सकता है। हाल ही में इसी मैदान पर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। ऑस्ट्रेलिया 170 रन का पीछा करते हुए 146 पर ऑलआउट हो गई थी।जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीत के बाद कहा था- 190 या 200 के चक्कर में पड़ना खतरनाक हो सकता है। बेहतर है कि टीम 8-9 रन प्रति ओवर की रफ्तार से खेलते हुए समझदारी से पारी बनाए।
हार्दिक के सामने फेल
पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक इस टूर्नामेंट में चर्चा में हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और पहले मैच में तीन विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी एक्शन पर चर्चा जारी है। एमएसके प्रसाद का मानना है कि टीम इंडिया के पास हार्दिक और शिवम दुबे के सामने वाला टिक नई पाएगा।
स्पिन को कौन बेहतर खेलेगा
सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी स्पिन अच्छी तरह खेलते हैं। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कुलदीप यादव जैसे कलाई के स्पिनर के खिलाफ दिक्कत हो सकती है।अगर मैच में दबाव बना, तो संयम रखने वाली टीम आगे रहेगी। कोलंबो की पिच पर धैर्य और समझदारी सबसे बड़ा हथियार होगा।


