IND vs NZ 1st T20I आज: नागपुर में पहले बैटिंग फायदेमंद, न्यूजीलैंड का T20I रिकॉर्ड कमजोर, यहां कम्प्लीट मैच प्रीव्यू
Published:
3 min read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज की शुरुआत आज (21 जनवरी) से हो रही है।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज की शुरुआत आज (21 जनवरी) से हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने ODI सीरीज 2-1 से जीती थी।
T20I वर्ल्ड कप 2026 से पहले आखिरी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की T20I सीरीज खेली जाएगी। T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये दोनों टीमों की आखिरी T20 सीरीज है। ऐसे में प्लेयर्स के लिए ये तैयारी का अच्छा मौका है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।
पिच रिपोर्ट
विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैलेंस है। यहां अब तक 12 T20I खेले जा चुके हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिलता है। स्पिनर्स को मिडिल ओवर्स में मदद मिलती है।
वेदर रिपोर्ट
नागपुर में आज मौसम साफ रहने वाला है। दिन में टेम्परेचर करीब 29 डिग्री तक जा सकता है। शाम होते होते मौसम थोड़ा ठंडा हो जाएगा। बारिश का कोई चांस नहीं है। हल्की हवा चलेगी। कुल मिलाकर आज का मौसम क्रिकेट मैच के लिहाज से मुफीद यानी परफेक्ट माना जा सकता है।
भारत में न्यूजीलैंड का T20I रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड ने अब तक भारत में 4 T20I सीरीज खेली हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 3 सीरीज जीती हैं। न्यूजीलैंड ने 1 सीरीज जीती है।
सूर्यकुमार का फॉर्म फिक्र का सबब
सूर्या ने पिछले 25 टी20 इंटरनेशनल मैच से एक भी फिफ्टी नहीं लगाई। उन्होंने 244 रन बनाए। 3 बार डक पर आउट हुए। इस दौरान उनका एवरेज भी सिर्फ 12.84 रहा। इन 25 मैचों में सूर्या ने 11 छक्के और 20 चौके लगाए।
श्रेयस अय्यर या ईशान किशन
अय्यर का T20I में अनुभव अच्छा रहा है। स्पिन के खिलाफ उनकी बैटिंग अच्छी है। तिलक वर्मा की चोट के चलते अय्यर को मौका मिल सकता है। ईशान भी शानदार फॉर्म में हैं। पावरप्ले में तेज रन बना सकते हैं।

हार्दिक, बुमराह और वरुण की वापसी
T20I सीरीज में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। दोनों को ODI सीरीज में आराम दिया गया था। वरुण चक्रवर्ती भी टीम के लिए X फैक्टर हैं। उनके स्पैल मैच का रुख बदल सकते हैं।

कहां देखें भारत vs न्यूजीलैंड T20I
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। मोबाइल और ऑनलाइन यूजर्स Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस आप मैच अपडेट्स ले सकते हैं।
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान),श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की पॉसिबल प्लेइंग 11
टिम रॉबिन्सन, डेवॉन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरेल मिचेल, माइकल ब्रैसवेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

