T20 WC में न्यूजीलैंड से हम 3 बार हारे, लेकिन: इनमें कोई सेमी. या फाइनल नहीं था; ओवरऑल टीम इंडिया ही आगे; लिहाजा-दिल बड़ा रखिए
Published:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 World Cup 2026 के फाइनल में 8 मार्च को टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स न्यूजीलैंड को मोस्ट फेवरेट बता रहे हैं और इसकी वजह वो टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का दबदबा मानते हैं। उनकी बात बेवजह या फिजूल नहीं हैं। लेकिन, ये सिर्फ एक सच है, इसके कुछ और भी पहलू देखने होंगे। और ये साफ तौर पर बताते हैं कि टीम इंडिया हमेशा इस शॉर्टर फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से इक्कीस साबित हुई है। इन तीन ग्राफिक्स के जरिए आपको ये पता भी लग जाएगा कि क्यों सूर्यकुमार की टीम इंडिया किसी भी सूरत भी न्यूजीलैंड से कमतर नहीं है। और रिकॉर्ड बुक इसकी गवाह देती है। हम भी आपको यहां यही बता रहे हैं।




