न्यूजीलैंड सीरीज से पहले सूर्या पर दबाव: टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी परीक्षा: पहला T20 आज
Published:
3 min read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज बुधवार से नागपुर में शुरू हो रही है।
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज बुधवार से नागपुर में शुरू हो रही है। इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी रिहर्सल मानी जा रही है। टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब बैटिंग की इस वक्त सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।
1. सूर्यकुमार का फॉर्म चिंता की वजह
सूर्यकुमार यादव ने 2024 में टी 20 टीम की कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में भारत ने 25 में से 18 मैच जीते हैं और जीत का 72% से ज्यादा है। इसके बावजूद सूर्या बैट लंबे समय से शांत है। साल 2025 में उन्होंने 19 टी20 मैचों में सिर्फ 218 रन बनाए, एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने तिलक वर्मा को ज्यादा मौके देने के लिए खुद नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी शुरू की, लेकिन इससे उनका खेल और बिगड़ गया। अब बॉलर उनकी कमजोरी पहचान चुके हैं और सीधी, तेज बाॅलर से उन्हें रोक रहे हैं। ऐसे में कप्तान का फॉर्म टीम के लिए बड़ी चिंता बन गया है।

2. ईशान किशन को मौका मिल सकता है
भारत इस बार T20 वर्ल्ड कप में खिताब बचाने उतरेगा और उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। घरेलू मैदान पर खेलने का दबाव भी कप्तान पर साफ दिख रहा है। अगर कप्तान रन नहीं बनाएगा। तो ड्रेसिंग रूम में उसका असर कम हो सकता है। तिलक की चोट के चलते टीम में बदलाव तय माना जा रहा है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर या ईशान किशन को मौका मिल सकता है। श्रेयस स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ मजबूत माने जाते हैं। IPL में कप्तानी का अनुभव रखते हैं। वहीं ईशान इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और पावरप्ले में तेज रन बना सकते हैं। अगर श्रेयस खेलते हैं, तो सूर्या को फिर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है।

3. पांड्या-बुमराह की वापसी
इस टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है, जिन्हें वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। हार्दिक के आने से टीम का संतुलन बेहतर होगा और बुमराह पेस अटैक को लीड करेंगे। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती भी टीम में लौट रहे हैं, जो मिडिल ओवरों में मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं। न्यूजीलैंड के के खिलाफ उनका प्रदर्शन सीरीज का रुख तय कर सकता है।न्यूजीलैंड की टीम भी मजबूत है। पिछले एक साल में उन्होंने भारत में टेस्ट और वनडे में जीत दर्ज की है। टी20 में भी डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल और जैकब डफी वापसी कर रहे है।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की टी20I टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20I), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम:
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क

