एक खिलाड़ी और कितना करे: इरफान पठान ने शमी का सपोर्ट किया, कहा- अब किस तरह के सुधार की उम्मीद की जा रही है
Published: Updated:
3 min read

विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में शमी ने अब तक (3 दिसंबर) 11 विकेट लिए हैं। इसके बावजूद BCCI ने उन्हें नजरअंदाज किया।
स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। पेसर मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम से बाहर कर दिया गया है। फैसले से सिलेक्शन कमेटी और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने शमी का सपोर्ट किया। वहीं शमी के कोच ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।
‘अब और किस तरह का सुधार चाहिए’
इरफान ने कहा- शमी कोई नया खिलाड़ी नहीं है। उसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 461 विकेट लिए हैं। 200 ओवर बॉलिंग करने के बाद उसकी फिटनेस पर सवाल करना समझ से बाहर है। अब किस तरह के सुधार की उम्मीद की जा रही है।
डोमेस्टिक क्रिकेट में शमी की परफॉर्मेंस
विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में शमी ने अब तक (3 दिसंबर) 11 विकेट लिए हैं। इसके बावजूद BCCI ने उन्हें नजरअंदाज किया। शमी आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेले थे।
461 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट
शमी ने 16 टेस्ट में 229 विकेट लिए हैं।108 वनडे में 206 विकेट लिए हैं। साथ ही 25 मैच में 27 विकेट लिए हैं ।

‘IPL में अच्छी परफॉर्मेंस करनी चाहिए’
इरफान का मानना है कि शमी को IPL में अच्छी परफॉर्मेंस करनी चाहिए। उन्होंने कहा - IPL पूरी दुनिया में देखा जाता है। शमी वहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो किसी के लिए भी उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा।
शमी के कोच भी नराज हैं
शमी के पर्सनल कोच ने भी सिलेक्टर से नाराज हैं। उन्होंने कहा- एक खिलाड़ी और कितना करे। विकेट लेने के बाद भी मौका नहीं मिलना गलत मैसेज देता है। सिलेक्टर शमी को ODI टीम में नहीं देखना चाहते।
शमी के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी आलोचना की। उन्होंने कहा- शमी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में पूरी मेहनत की। इसके बाद भी बाहर रखना शर्मनाक है।
11 जनवरी से शुरू होगी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच T20I खेली जाएगी। पेसर की जिम्मेदारी सिराज, अर्शदीप और हर्षित राणा निभाएगें।

भारतीय ODI टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।
न्यूजीलैंड की ODI टीम
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, जैक फॉक्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जेमिसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे और विल यंग।

