हार्दिक के बिना अधूरी टीम इंडिया: आकाश चोपड़ा बोले- न्यूजीलैंड सीरीज में होगी वर्ल्डकप की प्लेइंग कॉम्बिनेशन की आखिरी रिहर्सल
Published:
3 min read

आकाश चोपड़ा ने हाल ही में कहा कि टीम इंडिया हार्दिक पंड्या के बिना पूरी नहीं है।
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने हाल ही में कहा कि टीम इंडिया हार्दिक पंड्या के बिना पूरी नहीं है। उनके मुताबिक, पंड्या जैसी क्षमता वाला कोई और खिलाड़ी टीम में नहीं है। यह सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले बहुत अहम है क्योंकि यही मौके हैं. टीम के बैलेंस और प्लेइंग कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देने के।
हार्दिक कुछ भी कर सकते है
चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा- हार्दिक टीम इंडिया के लिए बिल्कुल अलग और जरूरी खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया हार्दिक के बिना अधूरी है। पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही हार्दिक है। जो कुछ वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में करते हैं, वह कोई और भारत में नहीं कर सकता। पंड्या टीम में कई चीजें एक साथ कर सकते हैं। आप चाहो तो स्पिनर जैसे वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव को टीम में रख सकते हो। हालांकि उसके साथ बैटिंग में नंबर 8 पर बल्लेबाज भी चाहिए। सब कुछ एक साथ नहीं हो सकता, और आप 12 खिलाड़ियों को मैदान पर नहीं उतार सकते। हार्दिक ही ऐसा कर सकते हैं। नई गेंद से बाॅलिग कर सकते हैं, डेथ ओवर में असर डाल सकते हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल ओवर भी फेंका, जो भारत ने जीता। ऐसा कोई और खिलाड़ी नहीं है।

प्लेइंग कॉम्बिनेशन को फाइनल करना
न्यूजीलैंड सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम के प्लेइंग कॉम्बिनेशन को फाइनल करने का मौका है। कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं और कुछ की फॉर्म पर भी सवाल हैं। इस 5 मैच की सीरीज में यह देखने की जरूरत है कि टीम किस तरह का बैलेंस रखेगी। क्या दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर खेलेंगे? कौन बल्लेबाज टीम में होंगे? अगर तिलक वर्मा फिट नहीं हैं तो क्या रिंकू सिंह को मौका मिलेगा या श्रेयस अय्यर खेलेंगे?

रोहित के जैसे हैं अभिषेक
इसके बाद चोपड़ा ने अभिषेक शर्मा की बात की। शर्मा ने पिछले छह-आठ महीनों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके आने से सामने टीम में डर बैठ जाता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे रोहित शर्मा के साथ होता था।टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बारे में चोपड़ा ने सुझाव दिया कि वे शुरुआत में थोड़ा अलग खेलें। सूर्यकुमार एक 360 डिग्री खिलाड़ी हैं, उन्हें हर तरफ से रन बनाने चाहिए। शुरुआत में उन्हें ज्यादा स्ट्रेट और ग्राउंड के साथ खेलना चाहिए।यह न्यूजीलैंड सीरीज टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी टेस्ट होगा। चोट, फॉर्म और टीम बैलेंस के सवाल इस सीरीज में तय होंगे।

