कुलदीप पर प्रेशर बनाना हमारा पहले से प्लान था: मिचेल ने कहा- इस चाइनामैन की लय खराब करनी थी
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के हीरो डेरिल मिचेल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव पर शुरू से ही रन करना न्यूजीलैंड की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। मिचेल के मुताबिक, अगर कुलदीप लय में आते तो वे पूरे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को संभाल लेते, इसलिए उन्हें सेट होने का मौका नहीं देना जरूरी था।
न्यूजीलैंड ने भारत को इंदौर में हराकर न सिर्फ सीरीज जीती, बल्कि इतिहास भी रच दिया। इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे मिचेल, ने 137 रन की पारी खेली। मैच के बाद मिचेल ने बताया कि कुलदीप यादव को पहले ही ओवर से दबाव में डालना टीम की खास प्लान था
कुलदीप एक वर्ल्ड-क्लास स्पिनर
मिचेल ने एक इंटरव्यू में कहा- कुलदीप एक वर्ल्ड-क्लास बाॅलर हैं। अगर वह अपने रंग में आ जाएं तो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर देते हैं। इसी वजह से न्यूजीलैंड के बैट्समैन चाहते थे कि कुलदीप के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाना है। इसका असर भी दिखा। कुलदीप के पहले ही ओवर की पहली गेंद पर मिचेल ने आगे बढ़कर सीधा छक्का जड़ दिया। इसके बाद कुलदीप पूरे मैच में लय में नजर नहीं आए। बाद में 41वें ओवर में मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर कुलदीप पर जमकर रन बटोरे। छोटे मैदान और दबाव के कारण कुलदीप अपनी लाइन-लेंथ नहीं पकड़ पाए और 6 ओवर में 48 रन दे बैठे। इससे पहले राजकोट वनडे में भी कुलदीप को न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने काफी नुकसान पहुंचाया था।

मिचेल ने आगे कहा-कुलदीप फ्यूचर में भारत के लिए बहुत अहम खिलाड़ी रहेंगे और यही वजह है कि विरोधी टीमें उन्हें टारगेट बनाती हैं। भारत के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर भी मिचेल ने रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे भारत की जगह होते तो शायद वही फैसला लेते, क्योंकि बाद में ओस आने से गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है। मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ अपनी साझेदारी को भी खास बताया। उन्होंने कहा कि शुरुआती विकेट गिरने के बाद दोनों का मकसद साझेदारी को लंबा खींचना और दबाव वापस भारत पर डालना था। फिलिप्स ने भी शानदार शतक जमाया।
IPL में खेलने का फायदा
आखिर में इस कीवी बेटर ने कहा- IPL में खेलने का अनुभव को मिचेल ने भारत में अपनी सफलता की बड़ी वजह बताया। कि चेन्नई और राजस्थान में बिताया गया समय उनके लिए काफी मददगार रहा। सीरीज जीत को लेकर यह जीत टीम के लिए बहुत खास है। भारत में वनडे सीरीज जीतना आसान नहीं होता। विराट कोहली की शतकीय पारी के बावजूद न्यूजीलैंड ने धैर्य बनाए रखा और मैच अपने नाम किया। मुकाबला यादगार रहा और दोनों टीमों ने शानदार क्रिकेट खेला। भारत दौरे से न्यूजीलैंड की टीम बहुत कुछ सीखकर वापस लौटेगी और यह जीत हमेशा याद रखी जाएगी।

मिचेल प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज
डेरेल मिचेल को ही प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। मिचेल ने इस मैच में 137 रनों की पारी खेली। उन्होंने सीरीज में 2 शतक लगाते हुए कुल 352 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। तीन ODI की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। यह मैच न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इस मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया। यह उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में 85वीं सेंचुरी है।


