अनुष्का को भाभी कहो: हर्षित राणा से बोले कोहली- सीधे मत बनो, बाहर तो शैंपेन फेंकते हो
Published:
3 min read

हर्षित राणा और विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 99 रनों की पार्टनरशिप की। (फोटो क्रेडिट -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. पेसर हर्षित राणा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। हर्षित ने बताया कि वे पहली बार अनुष्का से मिले तो उन्होंने उन्हें "मैडम" कहकर बुलाया। कोहली ने तुरंत उन्हें टोकते हुए कहा कि उन्हें "भाभी" कहकर बुलाओ।
‘मुझ पर शैंपेन फेंकते हो’
हर्षित राणा ने Men's XP से बातचीत में कहा- हमारी पहली मुलाकात के दौरान मैं थोड़ा नर्वस था। जब मैं अनुष्का से मिला तो मैंने उन्हें 'मैडम' कहकर बुलाया। तब विराट भाई ने 'भाभी' कहने को कहा। उन्होंने कहा - तुम बाहर मुझ पर शैंपेन फेंकते हो। अब इतने सीधे बन रहे हो।
उन्होने कहा- मैं टीवी पर विराट और हार्दिक पांड्या को देखकर सोचता था कि वे दोनों काफी गुस्सैल होंगे। उनसे मिलने के बाद मुझे दोनों फ्रेंडली लगे।
ऑस्ट्रेलिया में अपने टेस्ट डेब्यू के बारे में हर्षित ने कहा- कोहली के आखिरी टेस्ट दौरे का हिस्सा बनना मेरे लिए खास था। डेब्यू मैच के बाद विराट के साथ मैंने जो फोटो ली थी। वो आज भी मेरे लिए बहुत खास है।
KKR से शुरु हुआ सफर
हर्षित को साल 2022 में IPL ऑक्शन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। शुरुआती 2 सीजन में वे एक उभरते बॉलर के रूप में नजर आए। साल 2024 में उन्होंने 19 विकेट लिए। इस सीजन में वे सफल बॉलर्स में से एक थे। KKR को 12 साल बाद खिताब जिताने में मदद की।
इस परफॉर्मन्स के बाद हर्षित को इंडियन टेस्ट टीम में जगह मिली। इसके बाद वे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा बन गए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कॉन्ट्रिब्यूशन
हर्षित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में 4 विकेट लिए। इसके बाद बैटिंग करते हुए 23 बॉल पर 29 रन बनाए। मैच में हर्षित ने इंजर्ड वॉशिंगटन सुंदर से पहले बैटिंग की थी। वहीं हर्षित राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में 84 रन देकर 3 विकेट लिए।
बैटिंग में हर्षित ने 43 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। हर्षित की यह करियर की पहली वनडे फिफ्टी है।
हर्षित का करियर
हर्षित ने ODI में अबतक 12 मैच में 22 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 टेस्ट खेले, जिसमें 4 विकेट लिए हैं। हर्षित ने भारतीय टीम के लिए 6 T20I मैच खेले, जिसमें 4 विकेट लिए हैं।

