19 साल बाद बेलफास्ट में खेलेगी टीम इंडिया: आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का शेड्यूल जारी, पहला मैच 26 जून को
Published:
1 min read

7 साल में टीम इंडिया तीन बार आयरलैंड में सीरीज खेल चुकी है। 2018, 2022 और 2023 में टीम इंडिया ने आयरलैंड दौरे किए।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क.BCCI ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की T20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत जून के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ ये दोनों मैच खेलेगा। दोनों मुकाबले बेलफास्ट में होंगे। यह सीरीज इंग्लैंड दौरे से पहले खेली जाएगी। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2007 में इस मैदान पर खेला था।
7 साल में 3 दौरे
पिछले 7 साल में टीम इंडिया तीन बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है। 2018, 2022 और 2023 में भारत ने वहां सीरीज खेली। इस साल की सीरीज आयरलैंड के लिए भी खास है, क्योंकि टीम 2028 के T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

T20 सीरीज का शेड्यूल
पहला T20: 26 जून,
दूसरा T20: 28 जून
वेन्यू: बेलफास्ट

T20 वर्ल्ड कप के बाद पहली सीरीज
यह सीरीज 2026 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की पहली T20 सीरीज होगी। आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 6 जून से शुरू होगी, जिसमें 1 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज 20 जून तक खत्म हो जाएगी।

