भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमी आज: हेड टू हेड में हम आगे, होम एडवांटेज बोनस; पिच बैटिंग पैराडाइज- यहां कम्पलीट मैच प्रीव्यू
Published:
3 min read

वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने 7 में से 5 T20 जीते हैं। इंग्लैंड ने यहां 6 मैच खेले हैं। 3 जीते और इतने ही हारे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर-8 मुकाबलों के बाद चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
दोनों टीमें पिछले दो T20 वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल में खेल चुकी हैं। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2024 में भारत ने बदला लेते हुए खिताब जीता था। ऐसे में यह मुकाबला और भी ज्यादा खास हो गया है।मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा।
मौसम किस तरह का रहेगा
5 मार्च को मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान लगभग 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।मतलब पूरा मैच बिना रुकावट के होने की पूरी संभावना है।
Wankhede Stadium Pitch Report
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170-190 रन के बीच रहता है।शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं।दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
मैच कब और कहां देखें?
मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलवा राजएक्पेस के पेज पर लाइव अपडेट का इसका लुप्त उठा सकते है।
T20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड
मैच;5
भारत:3
इंग्लैंड 2

T20 हेड टू हेड
मैच:29
इंडिया:17
इंग्लैड:12

इंडिया की ताकत
भारत की सबसे बड़ी ताकत है होम कंडिशन का फायदा। मुंबई की पिच और मौसम से भारतीय खिलाड़ी अच्छी तरह जानते हैं।टीम की बल्लेबाजी गहराई बहुत मजबूत है। संजू सैमसन ने पिछले मैच में 97 रन बनाए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे अहम बाॅलर है। वह पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में मैच का रुख बदल सकते हैं।
भारत की कमजोरी
भारत की फील्डिंग इस टूर्नामेंट में थोड़ी कमजोर रही है। कई आसान कैच छूटे हैं, जो सेमीफाइनल में भारी पड़ सकते हैं।ओपनर अभिषेक शर्मा स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ 1 फिफ्टी लगाई है। तीन बार 0 पर आउट हुए हैं।
इंग्लैंड की ताकत
इंग्लैंड ICC नॉकआउट मैचों में बैहतरीन टीम मानी जाती है। बड़े मैचों में उनके खिलाड़ी जिम्मेदारी निभाना जानते हैं।इंग्लैंड के कई खिलाड़ी IPL में खेलते हैं, इसलिए भारतीय कांडिशन उनके लिए नई नहीं हैं।कप्तान हैरी ब्रूक ने इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को संभाला है।

इंग्लैंड की कमजोरी
ओपनर जोस बटलर की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। अगर टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हुआ तो मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ सकता है।गेंदबाजी में भी इंग्लैंड उतनी मजबूत नजर नहीं आ रही, खासकर डेथ ओवर में। अगर भारतीय बल्लेबाज सेट हो गए तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो सकती है।

इस वर्ल्ड कप में इंडिया-इंग्लैंड के स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

