टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में: सेमी में इंग्लैंड को 7 रन से हराया; बेथेल की सेंचुरी पर संजू के 89 रन भारी
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने T20I वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम ने गुरुवार (5 मार्च) को सेमीफाइनल खेला, जिसमें इंग्लैंड को 7 रन से हराया। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने सेंचुरी लगाई, लेकिन संजू सैमसन के 89 रन भारी पड़ गए। संजू को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारतीय टीम का T20 वर्ल्ड कप में यह चौथा फाइनल होगा। इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में खेला था। इसमें दो बार 2007 और 2024 में खिताब जीता। 2014 में श्रीलंका से हार मिली थी।
8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह फाइनल शाम 7 बजे से शुरू होगा।
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा रन (दोनों पारी मिलाकर)
517 - साउथ अफ्रीका Vs वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
499 - इंडिया Vs इंग्लैंड, मुंबई वानखेड़े, 2026
496 - इंडिया Vs न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
489 - इंडिया Vs वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
488 - न्यूजीलैंड Vs ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
488 - बुल्गारिया Vs सर्बिया, सोफिया, 2022
T20 WC मैच में सबसे ज्यादा छक्के
34 - इंडिया vs इंग्लैंड, मुंबई वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल
31 - वेस्टइंडीज vs जिम्बाब्वे, मुंबई WS, 2026
30 - नीदरलैंड्स vs आयरलैंड, सिलहट, 2014
28 - इंडिया vs जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
25 - इंग्लैंड vs इटली, कोलकाता, 2026
इंग्लैंड 246/7; टीम इंडिया 7 रन से जीती
254 रन के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन मैच नहीं जीत सकी। उसने 7 विकेट गंवाकर 246 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 48 बॉल पर 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए।
विल जैक्स ने 35 और जोस बटलर ने 25 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 4 बॉल पर 19 और टॉम बेंटन ने 5 बॉल पर 17 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली।
बेथेल की सेंचुरी
जैकब बेथेल ने 45 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इस पारी में 7 छक्के और 8 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 223.91 का रहा।
पांचवां विकेट, जैक्स आउट
172 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम सिमट गई। अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को पवेलियन भेजा। बाउंड्री पर अक्षर पटेल ने कैच लेकर बॉल तुरंत शिवम दुबे की ओर फेंकी। इस तरह दूसरी बार में शिवम ने कैच लपका।
बेथेल की फिफ्टी
जैकब बेथेल ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस दौरान 5 छक्के और 3 चौके लगाए।
चौथा विकेट, बैंटन आउट
95 के स्कोर पर इंग्लैंड टीम ने चौथा विकेट भी गंवा दिया है। स्पिनर अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन को क्लीन बोल्ड किया। टॉम ने 5 बॉल पर 17 रन बनाए।
तीसरा विकेट, बटलर बोल्ड
भारतीय टीम ने मैच पर शिकंजा कस लिया है। 64 के स्कोर पर तीसरा विकेट लिया। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लिश ओपनर जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया। बटलर ने 17 बॉल पर 25 रन बनाए।
दूसरा विकेट, ब्रूक आउट
38 के स्कोर पर इंग्लैंड ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच की अपनी पहली बॉल पर हैरी ब्रूक को आउट किया। अक्षर पटेल ने शानदार कैच लिया। ब्रूक ने 6 बॉल पर 7 रन बनाए।
पहला विकेट, सॉल्ट आउट
इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 13 रन पर पहला विकेट गंवाया। फिल सॉल्ट 5 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या की बॉल पर अक्षर पटेल ने कैच लिया।
इंडिया 253/7; संजू की फिफ्टी
टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 बॉल पर 89 रन की पारी खेली। इस दौरान 7 छक्के और 8 चौके लगाए। शिवम दुबे ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए। उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका लगाया।
ईशान किशन ने 18 बॉल पर 39 रन बनाए। ईशान और संजू के बीच 45 बॉल पर 97 रन की पार्टनरशिप हुई। तिलक वर्मा ने 7 बॉल पर 21 और हार्दिक पंड्या ने 12 बॉल पर 27 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए स्पिनर विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए।

छठा विकेट, तिलक आउट
भारतीय टीम ने 236 रन पर छठा विकेट भी गंवा दिया। तिलक वर्मा को जोफ्रा आर्चर ने क्लीन बोल्ड किया। तिलक ने 7 बॉल पर 21 रन बनाए। इस दौरान 3 छक्के लगाए।
पांचवां विकेट, शिवम आउट
भारतीय टीम ने 212 रन पर 5वां विकेट भी गंवा दिया। शिवम दुबे रनआउट हुए। उन्होंने 25 बॉल पर 43 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 छक्के और 1 चौका लगा।
चौथा विकेट, सूर्या आउट
भारतीय टीम ने 190 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव 6 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर ने स्टम्प आउट किया।
तीसरा विकेट, संजू आउट
160 के स्कोर पर भारतीय टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया। संजू सैमसन 42 बॉल पर 89 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर विल जैक्स की बॉल पर फिल साल्ट ने बाउंड्री पर कैच लिया।
टीम इंडिया के 76 बॉल पर 150 रन
भारतीय टीम ने 76 बॉल पर 150 रन पूरे कर लिए हैं। फिलहाल, 13 ओवर में 2 विकेट पर 160 स्कोर है। संजू सैमसन 89 और शिवम दुबे 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
T20I में 200 छक्के खाने वाले बॉलर
इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के खाने वाले पहले बॉलर बन गए हैं। 200वां सिक्स शिवम दुबे ने लगाया।
यह टीम इंडिया की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
संजू और ईशान की यह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले 2007 में युवराज सिंह और रोबिन उथप्पा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39 बॉल पर 84 रन की साझेदारी की थी।
दूसरा विकेट, ईशान आउट
117 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। ईशान किशन 18 बॉल पर 39 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर आदिल राशिद की बॉल पर विल जैक्स ने कैच लिया। ईशान ने संजू सैमसन के साथ 45 बॉल पर 97 रन की पार्टनरशिप की।
संजू की लगातार दूसरी फिफ्टी
भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने 26 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके लगाए।
रोहित मैदान पर नजर आए
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैच के दौरान मैदान पर नजर आए। वे इस टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। रोहित को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से बात करते देखा गया।
संजू-ईशान के बीच फिफ्टी की पार्टनरशिप
एक विकेट के बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने टीम को संभाला। दोनों के बीच 37 बॉल पर फिफ्टी की पार्टनरशिप हुई, जो अब भी जारी है। संजू 45 और ईशान 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
टीम इंडिया की फिफ्टी
भारतीय टीम ने 27 बॉल पर फिफ्टी लगा दी है। फिलहाल, 5 ओवर में 1 विकेट पर 55 स्कोर है। संजू सैमसन 31 और ईशान किशन 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पहला विकेट, अभिषेक आउट
भारतीय टीम ने 20 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। विल जैक्स की बॉल पर अभिषेक शर्मा पवेलियन लौटे। फिल साल्ट ने कैच लिया। अभिषेक ने 7 बॉल पर 9 रन बनाए।
भारतीय बैटिंग शुरू
टीम इंडिया की बैटिंग शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। इंग्लैंड के लिए पहला ओवर पेसर जोफ्रा आर्चर ने किया। इस ओवर में 12 रन बने।
भारतीय प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी। इंडिया की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वानखेड़े में दोनों टीम का रिकॉर्ड
इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने वानखेड़े में दो लीग मैच खेले थे। इसमें से एक नेपाल से जीता और एक में वेस्टइंडीज से हार मिली थी। दूसरी ओर भारतीय टीम ने इस मैदान पर एक ही मैच खेला। इसमें अमेरिका को 29 रन से हराया था।
टॉस थोड़ी देर में होगा
मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीम वानखेड़े स्टेडियम में पहुंच गई हैं। साथ ही दोनों टीम के प्लेयर्स ग्राउंड पर भी आ गए हैं। थोड़ी देर में टॉस होने वाला है।
एक नजर हेड-टू-हेड पर भी...


वानखेड़े में टॉस काफी अहम होगा
यह मैच हाइस्कोरिंग हो सकता है। यह भविष्यवाणी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने की है। उन्होंने कहा कि वानखेड़े में टॉस काफी अहम होगा। हालांकि टीम इंडिया यह मैच जीत सकती है।
दोनों टीम के बीच तीसरा सेमीफाइनल
T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच यह लगातार तीसरा सेमीफाइनल है। 2022 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। फिर 2024 में भारतीय टीम ने बदला लेते हुए सेमी में इंग्लैंड को हराया और फाइनल जीतकर खिताब भी अपने नाम किया था।
मौसम किस तरह का रहेगा
5 मार्च को मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान लगभग 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।मतलब पूरा मैच बिना रुकावट के होने की पूरी संभावना है।
Wankhede Stadium Pitch Report
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170-190 रन के बीच रहता है।शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं।दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
मैच कब और कहां देखें?
मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलवा राजएक्पेस के पेज पर लाइव अपडेट का इसका लुप्त उठा सकते है।
इंडिया की ताकत
भारत की सबसे बड़ी ताकत है होम कंडिशन का फायदा। मुंबई की पिच और मौसम से भारतीय खिलाड़ी अच्छी तरह जानते हैं।टीम की बल्लेबाजी गहराई बहुत मजबूत है। संजू सैमसन ने पिछले मैच में 97 रन बनाए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे अहम बाॅलर है। वह पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में मैच का रुख बदल सकते हैं।
भारत की कमजोरी
भारत की फील्डिंग इस टूर्नामेंट में थोड़ी कमजोर रही है। कई आसान कैच छूटे हैं, जो सेमीफाइनल में भारी पड़ सकते हैं।ओपनर अभिषेक शर्मा स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ 1 फिफ्टी लगाई है। तीन बार 0 पर आउट हुए हैं।
इंग्लैंड की ताकत
इंग्लैंड ICC नॉकआउट मैचों में बैहतरीन टीम मानी जाती है। बड़े मैचों में उनके खिलाड़ी जिम्मेदारी निभाना जानते हैं।इंग्लैंड के कई खिलाड़ी IPL में खेलते हैं, इसलिए भारतीय कांडिशन उनके लिए नई नहीं हैं।कप्तान हैरी ब्रूक ने इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को संभाला है।
इंग्लैंड की कमजोरी
ओपनर जोस बटलर की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। अगर टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हुआ तो मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ सकता है।गेंदबाजी में भी इंग्लैंड उतनी मजबूत नजर नहीं आ रही, खासकर डेथ ओवर में। अगर भारतीय बल्लेबाज सेट हो गए तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो सकती है।
इस वर्ल्ड कप में इंडिया-इंग्लैंड के स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
इंडिया जीती तो चौथा फाइनल खेलेगी
यदि भारतीय टीम यह मैच जीती तो वह चौथी बार T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने उतरेगी। इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में खेला था। इसमें दो बार 2007 और 2024 में खिताब जीता। 2014 में श्रीलंका से हार मिली थी।
इंडिया Vs इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल थोड़ी देर में
T20I वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज (5 मार्च) टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।

