बंदा ये बिंदास है: एयरपोर्ट पर 2.25 करोड़ की Rolex पहने हार्दिक दिखे; दावा- वॉच मटेरियल स्पेस से आया है
Published:
2 min read

एशिया कप से पहले हार्दिक ने प्रैक्टिस के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की घड़ी (Richard Mille RM27-04) पहनी थी। (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया )
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम 2026 T20 वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मैच गुरुवार (12 फरवरी) को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अब दिल्ली में अपने अगले ICC वर्ल्ड कप मैच के लिए रवाना हो गई है। इस बीच, उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई एयरपोर्ट पर सबका ध्यान खींचा। वजह थी उनकी कलाई पर चमकती हुई महंगी रोलेक्स रिस्ट वॉच।
घड़ी के शौकीन हैं पांड्या
हार्दिक ने एयरपोर्ट पर रोलेक्स डे-डेट 40 (Rolex Day-Date 40) पहनी थी। इसकी कीमत लगभग 2.25 करोड़ बताई जा रही है। इसे 18-कैरेट येलो गोल्ड से बनाया गया है। इसका मेटियोराइट डायल घड़ी को बेहद खास बनाता है। दावा है कि यह डायल असली मेटियोराइट (उल्कापिंड) के टुकड़े से बनाया गया है। मतलब यह मटेरियल स्पेस से आया है। हर मेटियोराइट डायल का पैटर्न अलग होता है। लिहाजा, दुनिया में कोई भी 2 घड़ियां एक जैसी नहीं होतीं। इसके अलावा रोलेक्स के बेजल पर 40 बैगेट कट रूबी लगे हैं। ये घड़ी को रॉयल लुक देते हैं।
हार्दिक का यह वीडियो देखें
हार्दिक के पास लग्जरी वॉच कलेक्शन
हार्दिक पहले भी अपने लग्जरी वॉच कलेक्शन और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। एशिया कप से पहले हार्दिक ने प्रैक्टिस के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की घड़ी पहनी थी। उन्होंने रिचर्ड मिल RM27-04 (Richard Mille RM27-04) घड़ी पहनी थी। दुनिया में सिर्फ 50 लोगों के पास है। हार्दिक की घड़ी एशिया कप विनर की घड़ी से 10 गुना ज्यादा महंगी थी।

12 को नामीबिया से मुकाबला
भारतीय टीम गुरुवार (12 फरवरी) को T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच नामीबिया से खेलेगी। पहले मैच में 7 फरवरी को उसने USA को 29 रन से हराया। 15 को पाकिस्तान से और 18 को नीदरलैंड से मुकाबला शेडयूल्ड है।

