भारत Vs ऑस्ट्रेलिया सीरीज: रोहित-कोहली के फैन्स का कमाल, सीरीज से 4 महीने पहले इस मैच के सभी टिकट बिके
Published:
2 min read

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा। (ICC)
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series 2025) खेल रही है। सीरीज शुरू होने से ठीक पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इससे पहले, टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट 2024 में लिया था।
अब ये दोनों दिग्गज केवल वनडे फॉर्मेट में नजर आते हैं। इसी बीच खबर आई है कि अक्टूबर होने वाले तीन वनडे मैच की सीरीज के आखिरी मैच के सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
विराट रोहित के फेस का क्रेज
ऑस्ट्रेलिया और इंडिया सीरीज को लेकर फैन्स में भारी उत्साह है। उनके पास लंबे समय बाद विराट और रोहित को ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए देखने का मौका रहेगा। इसके लिए सिडनी में होने वाले वनडे मैच की सारी टिकट अभी से बिक चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) ने बताया की 4 महीने पहले ही स्टेडियम हाउसफुल हो गया है। साथ ही CA ने रोहित और विराट को सम्मान देने का फैसला किया है, क्योंकि उनकी यह ऑस्ट्रेलिया में आखिरी सीरीज हो सकती है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज
भारतीय टीम अक्टूबर- नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी। वनडे सीरीज 19 से 25 तारीख को खेली जाएगी। जबकि टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से 8 नवंबर खेली जाएगी।
रोहित और कोहली ने आखिरी वनडे मैच इसी साल मार्च में खेला था। यह मुकाबला चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल था। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में रोहित ने 76 और कोहली ने 1 रन बनाया था। भारतीय टीम यह फाइनल 4 विकेट से जीती थी।
कोहली-रोहित अब सीधे बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज खेलेंगे। यहां अगस्त में भारत और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे की सीरीज होगी। इसके बाद यह दोनों दिग्गज ऑस्ट्रेलिया में ही वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे।
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

