जिम्बाब्वे टूर पर जाएगी टीम इंडिया: जुलाई में 3 T20 मैच हरारे में खेले जाएंगे, आखिरी बार 2024 में बाइलेटरल खेला था
Published:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच 3 मैच की T20 सीरीज खेली जाएगी। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दोनो टीमों के बीच आखिरी बाइलेटरल सीरीज 2024 में खेली गई थी। इसमें 5 मैच की T20 सीरीज खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया ने 4-1 से जीता था।

हालिया मुकाबले में टीम इंडिया भारी
दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में हुई थी। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया था। उस मैच में भारत ने 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
भारत दौरे पर आएगी जिम्बाब्वे टीम
इस सीरीज के बाद जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 में भारत दौरे पर भी आएगी। 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे 2002 के बाद पहली बार भारत में कोई बाइलेटरल सीरीज खेलने आएगा।


