भारत Vs बांग्लादेश हेड-टु-हेड: बांग्लादेश में पहली टी20 सीरीज खेलने उतरेगा भारत... 11 साल से नहीं जीता वनडे सीरीज, देखें रिकॉर्ड
Published: Updated:
4 min read

रोहित शर्मा और बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो। (ICC)
टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। सबसे पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर जाना है। यहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
दोनों टीमों के बीच सबसे पहले वनडे सीरीज होगी। पहला मुकाबला 17 अगस्त को मीरपुर में होगा। इसके बाद भारत और बांग्लादेश टीम के बीच टी20 सीरीज होगी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह सीरीज रद्द हो सकती है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड को केंद्र सरकार से अब तक मंजूरी नहीं मिली है।
टीम इंडिया ने बांग्लादेश में खेले 11 टी20
यदि भारतीय टीम यह दौरा करती है, तो वह पहली बार बांग्लादेश में कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलेगी। इससे पहले उसने यहां एक टी20 वर्ल्ड कप और एक एशिया कप खेला है। इसी के तहत टीम इंडिया ने बांग्लादेशी जमीन पर अब तक कुल 11 टी20 मैच खेले, जिसमें से 10 जीते और एक हारा है।
2014 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 6 में से एक ही टी20 मैच हारा था। यह फाइनल था, जिसमें श्रीलंका 6 विकेट से जीता था। जबकि 2016 में हुए एशिया कप खिताब को भारतीय टीम ने जीता था। तब टूर्नामेंट के सभी 5 टी20 मैच (फाइनल समेत) जीते थे।
दोनों टीम के बीच वनडे सीरीज का रिकॉर्ड
कुल सीरीज: 5
भारत जीता: 3
बांग्लादेश जीता: 2
दोनों टीम के बीच T20I सीरीज का रिकॉर्ड
कुल सीरीज: 5
भारत जीता: 3
बांग्लादेश जीता: 2
भारत का बांग्लादेश में वनडे रिकॉर्ड
कुल मैच: 49
जीते: 30
हारे: 17
बेनतीजा: 2
भारत का बांग्लादेश में T20I रिकॉर्ड
कुल मैच: 11
जीते: 10
हारे: 1
बांग्लादेश में खेलीं 5 वनडे सीरीज
पिछले 11 साल से बांग्लादेशी जमीन पर भारतीय टीम का वनडे रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा है। इस दौरान टीम इंडिया ने यहां 2 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली। दोनों में ही उसे हार मिली है। टीम इंडिया ने यहां आखिरी वनडे सीरीज जून 2014 में जीती थी। इसके बाद 2015 और 2022 में हुई सीरीज हारी है।
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ उसी के घर में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज दिसंबर 2004 में खेली थी। तीन मैचों की इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीता था। फिर अगली दो वनडे सीरीज (2007, 2014) भी भारतीय टीम ने अपने नाम की थी। इस तरह टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल 5 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली। इसमें से 3 जीती और 2 हारी हैं। यह सभी सीरीज बांग्लादेश में ही हुई हैं।
दोनों टीम के बीच वनडे मैच का रिकॉर्ड
कुल मैच: 42
भारत जीता: 33
बांग्लादेश जीता: 8
बेनतीजा: 1
दोनों टीम के बीच T20I मैच का रिकॉर्ड
कुल मैच: 17
भारत जीता: 16
बांग्लादेश जीता: 1
अगस्त में बांग्लादेश का दौरा
वनडे सीरीज:
पहला वनडे - 17 अगस्त, मीरपुर
दूसरा वनडे - 20 अगस्त, मीरपुर
तीसरा वनडे - 23 अगस्त, चटगाँव
टी20 सीरीज:
पहला टी20आई - 26 अगस्त, चटगाँव
दूसरा टी20आई - 29 अगस्त, मीरपुर
तीसरा टी20आई - 31 अगस्त, मीरपुर
यदि यह दौरा होता है तो रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के पास वनडे सीरीज जीतने का शानदार मौका रहेगा। यह सीरीज अगले वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से टीम इंडिया के लिए तैयारियों को आजमाने का अच्छा मौका है। हालांकि इसके बाद भी टीम को कई मौके और मिलेंगे। टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके विराट कोहली और रोहित के लिए भी शानदार फॉर्म दिखाने का अच्छा मौका है।

