वेस्टइंडीज ने बिगाड़ा भारत का गणित: अब सा. अफ्रीका से हमको उम्मीद; यहां वो सब, जो आप जानना चाहेंगे
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के लिए 2026 T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंचने का रास्ता और भी मुश्किल हो गया है। वेस्टइंडीज ने मुंबई में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया। इस जीत से वेस्टइंडीज का नेट रन रेट काफी बढ़ गया। इसका असर भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पड़ा। अब यहां समझिए कि भारत को सेमीफाइनल में एंट्री कैसे मिल सकती है और क्यों ये रास्ता आसान नहीं है…
टीम इंडिया सुपर 8 का पहला मैच हारी थी
भारत पहले ही साउथ अफ्रीका से हार चुका है। अब मजबूत नेट रन रेट बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। भारत का अगला मैच 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से है। उसी दिन अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच होगा। टीम इंडिया की किस्मत काफी हद तक इस मैच के रिजल्ट पर डिपेंड करेगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में फिफ्टी बनाने वाले शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
अब सेमी के समीकरण समझिए
पहला:
- यदि भारतीय टीम जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने बाकी दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 4 पॉइंट्स हो जाएंगे।
- दूसरी ओर साउथ अफ्रीका भी अपने तीनों मैच जीत जाती है तो भारत भी उसके साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।
- यदि साउथ अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज से हार जाती है तो उस स्थिति में इंडिया के साथ इन दोनों टीमों के 4-4 पॉइंट्स होंगे। तब फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।
- अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच हार जाती है तो इंडिया अपने बाकी दोनों मैच जीतकर वेस्ट इंडीज के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले वह 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49 रन से हारी थी। (@BCCI)
दूसरा:
- यदि भारतीय टीम दो में से सिर्फ एक मैच जीतती है तो सिचुएशन काफी मुश्किल हो जाएगी। तब भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत जरूरी होगी। अगर भारतीय टीम वेस्ट इंडीज को हरा देती है और जिम्बाब्वे से हार जाती है। जबकि साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत जाती है। इन हालात में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के 2-2 पॉइंट्स हो जाएंगे। इसके बाद भी फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। यहां इंडिया को वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत चाहिए रहेगी।
- अगर साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच हार भी जाती है तो उस स्थिति में भारतीय टीम अपने बाकी दो मैच जीतकर वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी।
लिहाजा, यह साफ है कि अब टीम इंडिया के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। सिर्फ बड़े अंतर से जीत ही उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है।

