सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक पहुंची टीम इंडिया: मूषक के कान में फुुसफुसाते नजर आए ईशान; हेड कोच गंभीर ने भी किए दर्शन, Photos
Published:
1 min read

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया )
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 2026 T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी। इस बीच बुधवार (4 मार्च) को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लिया। हेड कोच गौतम गंभीर भी खिलाड़ियों के साथ मंदिर में देखे गए।
ओपनर अभिषेक शर्मा भी मंदिर गए। इस टूर्नामेंट में उनका परफॉर्मेंस अब तक उम्मीद से कम रहा है। उनके साथ अक्षर पटेल, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा भी थे। खिलाड़ियों ने जीत के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की। यह मंदिर मुंबई के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक माना जाता है। कई बड़े एथलीट, फिल्म स्टार और पॉलिटिशियन भी समय-समय पर यहां आते रहते हैं।
फोटो देखें






