अहमदाबाद स्टेडियम में चक्रवर्ती टॉप स्पिनर: सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए, कुलदीप 0; देखिए इस मैदान पर स्पिनर्स का रिकॉर्ड
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। अब उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच से पहले ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि फाइनल में बतौर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बरकरार रखा जाएगा या फिर कुलदीप यादव को मौका मिलेगा।
दरअसल, यह चर्चा सेमीफाइनल के बाद से ही शुरू हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में 7 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में वरुण काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिया था।
वरुण के इस वर्ल्ड कप में 13 विकेट
वरुण ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 8 मैच खेले, जिसमें 13 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.85 का रहा। एक विकेट लेते ही वरुण इस वर्ल्ड कप के टॉप विकेट टेकर हो जाएंगे। जबकि कुलदीप को एक ही मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें 1 विकेट लिया था।

अहमदाबाद स्टेडियम में वरुण टॉप स्पिनर
फाइनल में वरुण या कुलदीप किसे मौका मिलेगा? इसका जवाब काफी हद तक अहमदाबाद स्टेडियम में इन दोनों ही बॉलर्स के परफॉर्मेंस पर ही रहेगा। वरुण ने इस मैदान पर अब तक 3 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें 8 विकेट लिए। वरुण यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर भी हैं।
हालांकि वरुण इस मैदान पर भी काफी महंगे साबित हुए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 10.36 का रहा है। ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट को देखना होगा कि वे वरुण के साथ ही फाइनल खेलना चाहते हैं या फिर कुलदीप को मौका देंगे।
इंडिया-न्यूजीलैंड के T20I स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।

