पाकिस्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में अकेला पड़ा: तमाम क्रिकेट बोर्ड से कॉन्टैक्ट किया, कोई साथ नहीं दे रहा
Published: Updated:
2 min read

ICC के चेयरमैन जय शाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट कर अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर ली है। पाकिस्तान सरकार ने इंडिया के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बायकॉट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC के मेम्बर्स बोर्ड से सपोर्ट के लिए मदद मांगी है।
इस मामले में सभी क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान का सपोर्ट करने से मना कर दिया है। ऐसे में अब PCB अकेला पड़ता दिखाई दे रहा है। इसमें एक और बड़ी बात ये है कि अब तक पाकिस्तान बोर्ड ने ICC को बायकॉट के बारे में लिखित में नहीं दिया है।
पाकिस्तान को बायकॉट का कानूनी अधिकार नहीं
यानी PCB ने इस मामले में ICC से किसी तरह का आधिकारिक सम्पर्क नहीं किया है। ऐसे में पाकिस्तानी बोर्ड को और भी ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तान को इस तरह के बायकॉट का कानूनी अधिकार नहीं है।
हालांकि पाकिस्तान अपने इस फैसले को बांग्लादेश का सपोर्ट बता रहा है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार कर दिया था।ऐसे में ICC ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। ऐसे में बाकी सभी क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान के इस फैसले को कुल्हाड़ी पर पैर मारने वाला बता रहे हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड, नामीबिया।
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।
ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली।
ग्रुप D: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारीक।

