हंसते हुए आए थे पाकिस्तानी फैन्स: रोते हुए स्टेडियम से निकले, यहां वायरल फोटोज
Published:
1 min read

स्पोट्स डेस्क.15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए। पूरा स्टेडियम जोश से भरा था और करोड़ों फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी थीं। आखिर में भारत ने यह मैच 61 रन से जीत लिया। खास बात ये रही कि पूरी उम्मीद और जज्बे से हंसते हुए आए पाकिस्तानी फैन्स रोते हुए बाहर निकले।
पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने 2 ओवर में 31 रन दिए। भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार मीम्स और ट्रोल के जरिए बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को छेड़ना शुरू कर दिया है। आइए मैच के कुछ मूवमेंट देखते हैं।

बाबर ने इस मैच में 7 बाॅल पर 5 रन बनाए। फैन्स ने उनको सोशल मीडिया ट्रोल किया।

मैच के पहले पाकिस्तान फैन्स खुश थे। उन्हें पूरा भरोसा था कि पाकिस्तान टीम इस बार जरूर जीतेगी।

भारत से हार के बाद पाकिस्तानी फैन्स के चेहरे पर निराशा दिखाई दी। कुछ फैन्स तो आंसू लिए स्टेडियम से जाते दिखाई दिए।

ईशान किशन ने 40 बाॅल में 77 रन बनाए। उनको प्लेयर मैच का खिताब मिला।

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।

शाहीन शाह अफरीदी ने 2 ओवर 31 रन दिए। भारत की जीत के बाद उन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार मीम्स बनाए।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा यह मैच देखने कोलंबो पहुंचे थे। वे साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान में बातचीत करते दिखे।

