भारत-PAK बाइलैटरल सीरीज होना आसान नहीं: ललित मोदी बोले- पाकिस्तान क्रिकेट में पॉलिटिक्स ज्यादा
Published:
2 min read

इंडिया और पाकिस्तान के बीच बाइलैटरल सीरीज 2012-13 में हुई थी।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व IPL चैयरमैन ललित मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलैटरल क्रिकेट सीरीज होने की संभावना को लगभग नामुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव और क्रिकेट बोर्ड की स्थिति इसकी सबसे बड़ी वजह है।
दोनों देश के बीच टेंशन ज्यादा है
इंग्लैंड के माइकल वार्न के पॉडकास्ट में ललित मोदी ने कहा- आने वाले समय में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी क्रिकेट सीरीज होना मुश्किल है। दोनों देशों के बीच पॉलिटिकल टेंशन इतना ज्यादा है कि इसका असर सीधे क्रिकेट पर पड़ता है।
ललित मोदी के मुताबिक- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से काम नहीं करता, बल्कि उस पर राजनीति और बाहरी दबाव का असर रहता है। इसी वजह से क्रिकेट से जुड़े फैसले भी कई बार खेल भावना की बजाय राजनीति मुद्दे पर चले जाते हैं।

26/11 के बाद प्लेयर को हटा दिया
अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह फ्री और बिना किसी दबाव के काम करे, तो दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिलेशन बेहतर हो सकते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा संभव नहीं दिखता।
मोदी ने आखिर में कहा- एक समय IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल किया था। लेकिन 26/11 मुंबई हमलों के बाद हालात बदल गए और उन्हें खिलाड़ियों को हटाना पड़ा।

क्रिकेट पर असर होता है
इसके अलावा मोदी नें बांग्लादेश क्रिकेट को लेकर कहा- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों से T20 वर्ल्ड कप में भारत आने से इनकार करके सही फैसला नहीं लिया। साथ ही फैसलों से क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंटों पर असर पड़ता है।

