भारत की जीत पर झूमे सेलेब्स : अजय देवगन बोले- क्या खेला है; अर्जुन रामपाल ने कहा- ब्लू टीम हम आपसे प्यार करते
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है। इस जीत पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जाहिर की है। इनमें अजय देवगन, साउथ एक्टर ममूटी, अर्जुन रामपाल और अनुपम खेर भी शामिल हैं।
अजय देवगन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- एक शानदार टीम जीत को और भी आसान बना देती है! क्या खेला है!
अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्कोर कार्ड की फोटो शेयर की। कैप्शन में लिखा- एक ही सेट में जीत। सुपर 8 में एंट्री करने के लिए क्या शानदार परफॉर्मेंस! ब्लू टीम को बधाई, हम आपसे प्यार करते हैं। ईशान किशन को स्पेशल थैंक्स।
अनुपम खेर ने मैच का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा- हर हर महादेव! जय भोलेनाथ।
एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी एक्स हैंडल पर लिखा- आठ एक! टूर्नामेंट का मोस्ट अवेटेड मैच आयरनकली ( ironically) एकतरफा साबित हुआ।
विवेक ओबेरॉय ने भी मैच में भारत की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा- ये मौका भी... गया। ईशान किशन ने 40 गेंदों 77 रनों की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह (93) और हार्दिक पांड्या (7) द्वारा लिए गए शानदार विकेट। मैच के दौरान मेरी चीखें इतनी गूंज रही हैं कि मेरे कान बज रहे हैं! हमारी ब्लू जर्सी वाली टीम को और भी ताकत मिले!
साउथ एक्टर ममूटी ने एक्स हैंडल पर लिखा- इंडियन क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए बहुत बधाई।
परेश रावल ने लिखा- ये कैसी राइवलरी
भारत पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। यह मैच इंडिया ने 61 रन से जीत लिया। इंडिया इस वर्ल्ड कप में अब तक हारी नहीं है। मैच से जुड़ी अपडेट जानें…

