बांग्लादेश में प्रोडक्ट मैन्यूफैक्चरिंग नहीं करेगी SS: इससे पड़ोसी देश को करोड़ों का नुकसान; SG ने बांग्लादेशी प्लेयर्स के कॉन्ट्रैक्ट रद्द किए
Published: Updated:
2 min read

SG ने बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के साथ स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट खत्म करने का फैसला किया
स्पोर्ट्स डेस्क. स्पोर्ट्स डेस्क भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव का असर अब केल और और बिजनेस पर भी साफ दिखने लगा है। खासतौर पर क्रिकेट से जुड़े कारोबार को इससे नुकसान हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश को आने वाले समय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।
बांग्लादेश की कंपनी का होगा नुकसान
रिपोर्ट के मुताबिक- इंडिया की एक और बड़ी बैट, पैड, किट बनाने कंपनी सरीन स्पोर्ट्स (Sareen Sports) ने बांग्लादेश में अपने प्रोडक्ट बनवाने का फैसला रद्द कर दिया है। इससे बांग्लादेश की फैक्ट्रियों और सप्लाई चेन को नुकसान होगा।
भारत से जारी तनाव के कारण क्रिकेट इक्विपमेंट और स्पोर्ट्स कपड़ों की सप्लाई में रुकावट आ रही है, जिससे बांग्लादेश के खेल कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान होने वाला है।
SG ने स्पॉन्सरशिप खारिज की
इससे कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि इंडियन स्पोर्ट्स इक्विपमेंट कंपनी सैंसपेरिल्स ग्रीनलैंड्स (SG) ने बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के साथ स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट खत्म करने का फैसला किया था।
SG लंबे समय से टॉप बांग्लादेशी खिलाड़ियों को क्रिकेट किट दे रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिटन दास और सौम्य सरकार समेत कई प्लेयर्स के कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिए हैं। इसके बैट बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बीच काफी पॉपुलर हैं और ज्यादातर बांग्लादेशी प्लेयर्स इसी कंपनी के बैट इस्तेमाल करते हैं।
लिटन 2026 T20I वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश के कप्तान बनाए जा चुके हैं। अब इस कंपनी की स्पॉन्सरशिप खत्म होने के बाद बांग्लादेशी प्लेयर्स इंटरनेशनल क्रिकेट में SG बैट, ग्लव्स या सेफ्टी इक्विपमेंट का यूज नही कर पाएंगे। उन्हें स्पॉन्सरशिप का पैसा भी नहीं मिलेगा।
प्लेयर्स के लिए परेशानी
नए ब्रांड के इक्विपमेंट के साथ एडजस्ट करने में समय लगता है। SS और DSC जैसे दूसरे भारतीय ब्रांड भी भविष्य में ऐसे ही फैसले ले सकते हैं। बांग्लादेशी खिलाड़ियों को छोटे लोकल ब्रांड या ग्रे निकोल्स जैसी विदेशी कंपनियों पर स्विच करना पड़ सकता है। ये विदेशी ब्रांड ज्यादा महंगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक के मुताबिक, इक्विपमेंट के स्पेसिफिकेशन्स भी अलग होते हैं।
मुस्तफिजुर रहमानवजह क्या है
BCCI और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB ) के बीच विवाद चल रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया। वहीं बांग्लादेश सरकार ने IPL 2026 के ब्रॉडकास्ट को बैन किया। साथ ही BCB ने T20I वर्ल्ड कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की। ICC ने इस मांग खारिज कर दिया।

