इंडिया के लिए सेमी का रास्ता आसान: जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी; अब सिर्फ वेस्टइंडीज को हराना है
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय टीम ने पहली जीत दर्ज की। गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाव्बे को 72 रन से हराया। मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या हीरो रहे। दोनों ने फिफ्टी लगाई। पेसर अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 23 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में एंट्री का रास्ता आसान हो गया है। अब भारतीय टीम को सुपर-8 में अपना तीसरा यानी आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। यह मैच जीतते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी।
ग्रुप-1 का सिनेरियो क्लियर
इस मैच के बाद सुपर-8 के इस ग्रुप 1 का पूरा सिनेरियो क्लियर हो गया है। साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जबकि जिम्बाब्वे बाहर हो गई है।
अब भारतीय टीम को सुपर-8 में अपना तीसरा यानी आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। यह मैच जीतने वाली टीम ही सेमीफाइनल में एंट्री करेगी। यह मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच टोटल
459 - साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
440- इंडिया vs जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026 *
418- इंडिया vs इंग्लैंड, डरबन 2007
413- वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग 2007
401- वेस्टइंडीज vs जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
जिम्बाब्वे 184/6, ब्रायन की फिफ्टी
257 रन के टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 184 रन ही बना सकी। इस तरह इंडिया ने 72 रन से यह मैच जीत लिया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 59 बॉल पर 97 रन की नाबाद पारी खेली।
कप्तान सिकंदर रजा ने 21 बॉल पर 31 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए पेसर अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली।
जिम्बाब्वे की आधी टीम सिमटी
162 के स्कोर पर जिम्बाब्वे की आधी टीम सिमट गई। अर्शदीप सिंह ने टोनी मुनयोंगा को यॉर्कर से क्लीन बोल्ड किया। टोनी ने 6 बॉल पर 11 रन बनाए।
चौथा विकेट, बर्ल आउट
144 के स्कोर पर ही चौथा विकेट भी गिरा। अर्शदीप सिंह ने 17वें ओवर में रजा के बाद रेयान बर्ल को LBW आउट किया। बर्ल खाता नहीं खोल सके।
तीसरा विकेट, रजा आउट
144 रन पर जिम्बाब्वे की टीम ने तीसरा विकेट गंवाया। कप्तान सिकंदर रजा 31 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह की बॉल पर अभिषेक शर्मा ने कैच लिया।
बेनेट की 34 बॉल पर फिफ्टी
जिम्बाब्वे टीम के ओपनर ब्रायन बेनेट ने 34 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए।
दूसरा विकेट, मायर्स आउट
72 के स्कोर पर जिम्बाब्वे की टीम को दूसरा झटका लगा। डियोन मायर्स 9 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर तिलक वर्मा ने कैच लिया।
पहला विकेट, मारुमानी आउट
44 के स्कोर पर जिम्बाब्वे की टीम को पहला झटका लगा। तदिवानाशे मारुमानी 20 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल की बॉल पर ईशान किशन ने कैच लिया।
टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया का हाइएस्ट स्कोर
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का यह 256/4 हाइएस्ट स्कोर है। इससे पहले 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 218/4 स्कोर बनाया था। डरबन में हुए इस मैच में युवराज सिंह ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।
इंडिया 256/4, अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट पर256 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर 55 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 बॉल पर 33 रन बनाए।
ईशान किशन ने 24 बॉल पर 38 और संजू सैमसन ने 15 बॉल पर 24 रन की पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या ने 23 बॉल पर नाबाद 50 और तिलक वर्मा ने 16 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। दोनों के बीच 31 बॉल पर नाबाद 84 रन की पार्टनरशिप हुई। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा, टिनोतेंदा मपोसा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने 1-1 विकेट लिया।
चौथा विकेट, सूर्या आउट
172 के स्कोर पर भारतीय टीम ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 बॉल पर 33 रन बनाकर आउट हुए। रिचर्ड नगारवा ने यह विकेट लिया।
तीसरा विकेट, अभिषेक आउट
भारतीय टीम ने 150 के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा 30 बॉल पर 55 रन बनाकर आउट हुए। टिनोतेंदा मपोसा की बॉल पर सिकंदर रजा ने कैच लिया।
दूसरा विकेट, ईशान आउट
120 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। ईशान किशन 24 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए। सिकंदर रजा की बॉल पर नगारवा ने कैच लिया। ईशान और अभिषेक शर्मा के बीच 42 बॉल पर 72 रनों की पार्टनरशिप हुई।
अभिषेक की फिफ्टी
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 26 बॉल पर फिफ्टी लगाई। अपनी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए।
टीम इंडिया की सेंचुरी
भारतीय टीम ने 55 बॉल पर सेंचुरी लगा दी है। फिलहाल, टीम इंडिया ने 1 विकेट गंवाकर 10 ओवर में 109 रन बना दिए हैं। ईशान किशन (28) और अभिषेक शर्मा (49) क्रीज पर हैं।
इंडिया को 148 रन से जीत जरूरी
भारतीय टीम को पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज से आगे निकलने के लिए 148 रन से जीतना जरूरी है। इंडिया की जीत के बाद दोनों टीमों के 2-2 पॉइंट्स हो जाएंगे। फिलहाल, वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 1.791 और इंडिया का -3.800 है।
148 रन से यह मैच जीतकर इंडिया आगे निकल जाएगी। नेट रनरेट तभी देखा जाएगा जब इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच अगला मैच बारिश या किसी कारण से रद्द हो जाए। तब दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। यदि इंडिया अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हरा दे तो नेट रनरेट की जरूरत नहीं होगी।
टीम इंडिया की फिफ्टी
भारतीय टीम ने 25 बॉल पर फिफ्टी लगा दी है। फिलहाल, टीम इंडिया ने 1 विकेट गंवाकर 5 ओवर में 63 रन बना दिए हैं। ईशान किशन (4) और अभिषेक शर्मा (27) क्रीज पर हैं।
पहला विकेट, संजू आउट
48 के स्कोर पर भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। पेसर ब्लेसिंग मुजारबानी की बॉल पर संजू सैमसन कैच आउट हुए। संजू ने 15 बॉल पर 24 रन बनाए।
अभिषेक के साथ संजू की ओपनिंग
भारतीय बैटिंग शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। जिम्बाब्वे के लिए पहला ओवर पेसर रिचर्ड नगारवा ने किया।
इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11:
ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11:
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रेयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, टिनोतेंदा मपोसा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी।
सैमसन और अक्षर की वापसी
भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह को बाहर किया गया। उनकी जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को एंट्री मिली है। रिंकू के पिता की तबीयत खराब है। वे अपने घर लौट गए थे। हालांकि अब टीम को जॉइन कर लिया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीता, इंडिया की पहले बैटिंग
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया।
टीम इंडिया के पास दूसरा रास्ता नहीं
टीम इंडिया सुपर 8 मैच साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार गई थी। डेविड मिलर की फिफ्टी और मार्को जेनसन के 4 विकेट ने मैच की तस्वीर बदल दी। टीम इंडिया बैटिंग और बॉलिंग दोनों में पीछे रह गई। आज वो हर हाल में वापसी की कोशिश करेगी।
दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्टेज में अच्छा परफॉर्म करने वाली जिम्बाब्वे सुपर 8 की शुरुआत में प्रेशर में है।
बेस्ट बैटर
- ईशान किशन ने 5 मैच में 176 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 193.41 रहा है।
- ब्रायन बेनेट ने T20 वर्ल्ड कप में 4 मैच में 180 रन बनाए।
- इन दोनों पर ज्यादा नजर होगी।
बेस्ट बॉलर
- वरुण चक्रवर्ती 5 मैच में 10 विकेट ले चुके हैं। इकोनॉमी 10.90 है।
- ब्लेसिंग मुजारबानी ने 4 मैच में 11 विकेट लिए हैं। इकॉनमी 7.06 है।
- अपनी-अपनी टीम के लिए दोनों ही बॉलर बेहतर करना चाहेंगे।
अक्षर का कमबैक
उपकप्तान अक्षर पटेल की भी प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है। उनके लिए वॉशिंगटन सुंदर को बाहर किया जा सकता है। अक्षर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खिलाया गया था। इसकी काफी आलोचना हुई थी।
रिंकू पर तस्वीर साफ नहीं
सुपर 8 में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। इसके बाद भारतीय टीम की कमजोरियों पर ध्यान गया है। सबसे बड़ी दिक्कत ओपनर अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का फॉर्म है। इन तीनों में से किसी एक को अगले मैच के लिए बाहर किया जा सकता है।
हालांकि, रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी के चलते फिलहाल टीम के साथ नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए उनका खेलना पक्का नहीं है।
पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आम तौर पर स्लो टर्नर होती है। इस बार नई पिच तैयार की गई है। इस पिच पर अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। इस पिच पर बैट्समैन रन बना सकते हैं। अच्छा बाउंस होगा। बॉल बैट पर आसानी से आएगी। एवरेज स्कोर 180 से 190 के बीच रहने की उम्मीद है।
इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11:
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे की पॉसिबल प्लेइंग 11:
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रेयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी।
दोनों टीम के लिए करो या मरो का मैच
दोनों टीम इंडिया और जिम्बाब्वे को सुपर 8 के अपने पहले मैच में हार मिली थी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए ही करो या मरो जैसा बन गया है। भारतीय टीम को यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।
इंडिया Vs जिम्बाब्वे मैच थोड़ी देर में
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय टीम और जिम्बाव्बे के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। इस मुकाबले के लिए टॉस थोड़ी देर में होगा।

