टीम इंडिया सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, प्लेयर ऑफ द मैच संजू के 50 बॉल पर 97* रन; अब इंग्लैंड से मैच
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। उसने अपने सुपर-8 के आखिरी मैच वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। यह मैच रविवार (1 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। मैच के हीरो ओपनर संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम है। उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह दूसरा सेमी 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को कोलकाता में होगा।
इंडिया का छठा सेमीफाइनल
भारतीय टीम छठी बार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलने उतरेगी। इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में सेमी खेला था। इस दौरान 2007 और 2024 में खिताब जीता। इंडिया के अलावा पाकिस्तान और इंग्लैंड (मौजूदा समेत) ने 6-6 बार सेमीफाइनल खेले हैं।
इंडिया का यह हाइएस्ट चेज
भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में यह हाइएस्ट चेज है। इससे पहले 2014 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173 रन का टारगेट चेज किया था।
T20 वर्ल्ड कप में मोस्ट सक्सेसफुल चेज
230 इंग्लैंड ने सा. अफ्रीका के खिलाफ, वानखेड़े 2016
206 सा. अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ, वांडरर्स 2007
196 भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ, ईडन गार्डन्स 2026*
195 USA ने कनाडा के खिलाफ, डलास 2024
193 वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ, वानखेड़े 2016
इंडिया दूसरा सेमी खेलेगी
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी। उसका मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया ने 5 विकेट से मैच जीता
196 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर चेज किया। भारतीय टीम ने 199 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। ओपनर संजू सैमसन ने 50 बॉल पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 छक्के और 12 चौके लगाए।
उनके अलावा तिलक वर्मा ने 15 बॉल पर 27 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 17 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और शेमार जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए। अकील हुसैन को 1 विकेट मिला।
पांचवां विकेट, पंड्या आउट
भारतीय टीम ने 179 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया। हार्दिक पंड्या 14 बॉल पर 17 रन बनाकर आउट हुए। शेमार जोसेफ की बॉल पर होल्डर ने कैच लिया।
चौथा विकेट, तिलक आउट
भारतीय टीम ने 141 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गंवा दिया है। तिलक वर्मा 15 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर की बॉल पर हेटमायर ने कैच लिया। तिलक ने संजू सैमसन के साथ 26 बॉल पर 42 रन की पार्टनरशिप की।
तीसरा विकेट, सूर्या आउट
भारतीय टीम ने 99 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 16 बॉल पर 18 रन बनाकर आउट हुए। शेमार जोसेफ की बॉल पर रदरफोर्ड ने कैच लिया।
संजू की T20I में चौथी फिफ्टी
भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने 26 बॉल पर फिफ्टी लगाई। यह T20I में उनकी चौथी फिफ्टी है। इस पारी में संजू ने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। संजू ने सूर्यकुमार यादव के साथ 32 बॉल पर 5 रन की पार्टनरशिप की, जो अब भी जारी है।
इंडिया की 32 बॉल पर फिफ्टी
भारतीय टीम ने 2 विकेट के बावजूद 32 बॉल पर फिफ्टी लगाई। पावरप्ले में टीम का स्कोर 53/2 रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव 3 और संजू सैमसन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरा विकेट, ईशान आउट
भारतीय टीम ने 41 के स्कोर पर दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। ईशान किशन 6 बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर की बॉल पर हेटमायर ने कैच लिया।
पहला विकेट, अभिषेक आउट
भारतीय टीम ने 29 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा 11 बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हुए। अकील हुसैन की बॉल पर हेटमायर ने कैच लिया।
अभिषेक-संजू ने शुरुआत की
भारतीय बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला है। पहला ओवर स्पिनर अकील हुसैन ने किया। अभिषेक ने पूरा ओवर खेला, जिसमें 5 रन बनाए।
वेस्टइंडीज 195/4, बुमराह को 2 विकेट
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने सधी शुरुआत की थी। इसका फायदा मिला और टीम ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए। ओपनर रोस्टन चेज ने 25 बॉल पर 40 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर ने 12 बॉल पर 27 रन की पारी खेली।
आखिर में जेसन होल्डर 22 बॉल पर 37 और रोवमैन पॉवेल 19 बॉल पर 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 35 बॉल पर 76 रन की नाबाद पार्टनरशिप हुई।
टीम इंडिया के लिए पेसर जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली। इस तरह इंडिया को 196 रन का टारगेट मिला।
वेस्टइंडीज के 97 बॉल पर 150 रन
वेस्टइंडीज ने 97 बॉल पर 150 रन का आंकड़ा छुआ। जेसन होल्डर 20 और रोवमैन पॉवेल 21 रन पर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। होल्डर और पॉवेल के बीच 21 बॉल पर फिफ्टी की पार्टनरशिप हुई।
चौथा विकेट, रदरफोर्ड आउट
119 के स्कोर पर भारतीय टीम को चौथी सफलता मिली। हार्दिक पंड्या ने शेरफेन रदरफोर्ड को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। रदरफोर्ड ने 9 बॉल पर 14 रन बनाए।
तीसरा विकेट, बुमराह को दो सफलता
इसी 12वें ओवर में बुमराह ने दूसरा विकेट लिया। तीसरी बॉल पर हेटमायर आउट हुए। पांचवीं बॉल पर रोस्टन चेज को भी पवेलियन भेजा। चेज 25 बॉल पर 40 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या ने शानदार कैच लिया।
दूसरा विकेट, हेटमायर आउट
102 के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। शिमरोन हेटमायर 12 बॉल पर 27 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह की बॉल पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच लिया।
एक T20 वर्ल्ड कप एडिशन में मोस्ट सिक्सेस
19* - शिमरोन हेटमायर (2026)
18 - साहिबज़ादा फरहान (2026)
17 - निकोलस पूरन (2024)
16 - क्रिस गेल (2012)
16 - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2024)
पहला विकेट, होप आउट
68 के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने पहला विकेट गंवाया। 9वें ओवर की पांचवीं बॉल पर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप को क्लीन बोल्ड किया। होप ने 33 बॉल पर 32 रन बनाए।
अभिषेक ने चेज का आसान कैच छोड़ा
पांचवें ओवर की 5वीं बॉल पर रोस्टन चेज को जीवनदान मिला। उनका आसान सा कैच अभिषेक शर्मा ने छोड़ दिया। इस समय चेज 14 रन बनाकर खेल रहे थे। जसप्रीत बुमराह की स्लोअर डिलीवरी पर एक्स्ट्रा कवर की ओर कैच उठा था। वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में बगैर विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं।
होप और चेज ने शुरुआत की
वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में कप्तान शाई होप और रोस्टन चेस ने मोर्चा संभाला। टीम इंडिया की ओर से पहला ओवर पेसर अर्शदीप सिंह ने किया।
इंडिया की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्दे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शेमार जोसेफ।
टीम से जुड़े रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ने भारतीय टीम को जॉइन कर लिया है। उनके पिता खानचंद सिंह का निधन 27 फरवरी को हुआ था। दो दिन बाद ही वे टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली।
इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग ली
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग दी। इंडिया की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया।
वेस्टइंडीज ने 2016 वर्ल्ड कप यहीं जीता था
कैरेबियन टीम के लिए यह मैदान काफी लकी रहा है। उसने इसी मैदान पर वेस्टइंडीज ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता था। तब इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था।
पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स के हेड क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा- यह एक टिपिकल ईडन विकेट है जिस पर खूब रन बनते हैं और इसमें बॉलर्स के लिए भी कुछ होगा। मुखर्जी ने यह भी वॉर्निंग दी कि शाम को ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है।
यदि पिच सच में इसी तरह की हुई तो भारतीय टीम को इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धीमी, पकड़ वाली पिचों पर बड़ी दिक्कतें आई हैं, जहां विरोधी टीम के स्पिनर और वेरिएशन पसंद करने वाले पेसर हावी रहते हैं।
टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन्स में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। जबकि वेस्टइंडीज ने दो मैच खेले और जीते हैं। इसी मैदान पर टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर बना था। स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ 207/4 स्कोर किया था। ऑफ-स्पिनर माइकल लीस्क ने 4 विकेट लिए थे। इसी पिच पर यह मैच भी खेला जाएगा।
वेदर रिपोर्ट
कोलकाता में रविवार को बारिश की आशंका 0% है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे।
इंडिया-वेस्टइंडीज की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्दे, गुडाकेश मोती और शेमार जोसेफ।
इंडिया ने कोलकाता में लगातार 7 टी20 जीते
भारतीय टीम ने कोलकाता के इस मैदान पर पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसमें 6 विकेट से हार मिली थी। इस के बाद से भारतीय टीम इस मैदान पर कोई भी टी20 मैच हारी नहीं है। दूसरा मैच रद्द हुआ था। इसके बाद लगातार 7 टी20 जीते। इसी दौरान वेस्टइंडीज को 4 मैच में हराया।
इंडिया Vs वेस्टइंडीज मैच थोड़ी देर में
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मैच भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है। थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में एंट्री करेगी। इस लिहाज से दोनों टीम के लिए यह डू आर डाई का मैच है।

