इंडिया की इस टी20 वर्ल्ड कप में पहली हार: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका 76 रन से जीता, मिलर प्लेयर ऑफ द मैच; यानसेन को 4 विकेट
Published: Updated:
1 min read

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 22 बॉल पर 18 रन बनाए। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम को इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार मिली है। टीम इंडिया ने सुपर-8 का अपना पहला मैच रविवार (22 फरवरी) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच को अफ्रीकी टीम ने 76 रन से जीत लिया। अफ्रीकी बैटर टिम डेविड ने फिफ्टी लगाई। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंडिया और अफ्रीका के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा, जिसने 5 मुकाबले अपने नाम किए। सिर्फ 3 में अफ्रीकी टीम को जीत नसीब हुई।
मार्को यानसेन को 4 विकेट
टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 37 बॉल पर सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हार्दिक पंड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18-18 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के लिए मार्को यानसेन ने 4 और केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश को 2 विकेट मिले।
अफ्रीका ने इंडिया को 76 रन से हराया
188 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। उसने 26 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से टीम जरा भी संभल नहीं सकी और 18.5 ओवर में 111 रन ही बना सकी। इस तरह अफ्रीका ने यह मैच 76 रन से जीत लिया।
9वां विकेट, शिवम आउट
111 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 9वां विकेट गंवाया। शिवम दुबे 37 बॉल पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन की बॉल पर लुंगी एनगिडी ने उनका कैच लिया।
8वां विकेट, अर्शदीप आउट
88 के स्कोर पर इंडिया ने 8वां विकेट भी गंवा दिया। अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर कैच आउट हुए। यह विकेट केशव महाराज ने 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर लिया।
7वां झटका, एक ओवर में 2 विकेट
भारतीय टीम ने एक ओवर में दो विकेट गंवा दिए। 15वें ओवर में स्पिनर केशव महाराज ने पहले हार्दिक पंड्या और फिर रिंकू सिंह को आउट किया। पंड्या 17 बॉल पर 18 रन बनाकर कैच आउट हुए। रिंकू खाता नहीं खोल सके।
इंडिया की आधी टीम सिमटी, सूर्या आउट
51 के स्कोर पर इंडिया की आधी टीम सिमट गई। पांचवां विकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा, जो 22 बॉल पर 18 रन बनाकर कैच आउट हुए। यह विकेट कॉर्बिन बॉश ने लिया।
चौथा विकेट, सुंदर आउट
भारतीय टीम ने 43 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गंवा दिया। कॉर्बिन बॉश की बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर कैच आउट हुए। विकेटकीपर क्विंटन डि'कॉक ने उनका कैच लिया।
तीसरा विकेट, अभिषेक आउट
भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। उसने 26 के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा 12 बॉल पर 15 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन की बॉल पर कॉर्बिन बॉश ने कैच लिया।
दूसरा विकेट, तिलक भी आउट
भारतीय टीम ने 5 के स्कोर पर दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। तिलक वर्मा एक रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट मार्को यानसेन ने लिया।
पहला विकेट, ईशान आउट
भारतीय टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। ईशान किशन डक पर आउट हुए। एडेन मार्करम की बॉल पर रेयान रिकेल्टन ने कैच लिया।
भारतीय टीम को 188 रन का टारगेट
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट पर 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। उसने 20 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेवॉल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने 50 बॉल पर 97 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला।
मिलर ने 35 बॉल पर 63 रनों की पारी खेली। ब्रेविस ने 29 बॉल पर 45 रन बनाए। आखिर में ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर 44 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली। इस तरह इंडिया को 188 रन का टारगेट मिला।
छठा विकेट, यानसेन आउट
158 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने छठा विकेट भी गंवा दिया है। अर्शदीप सिंह की बॉल पर मार्को यानसेन (2) कैच आउट हुए। रिंकू सिंह ने उनका कैच लिया।
अफ्रीका की आधी टीम आउट
भारतीय बॉलर्स ने 152 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की आधी टीम समेट दी। 5वां विकेट डेविड मिलर के रूप में गिरा, जिन्होंने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर तिलक वर्मा ने कैच लिया।
मिलर की 26 बॉल पर फिफ्टी
डेविड मिलर ने 26 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।
चौथा विकेट, ब्रेविस आउट
साउथ अफ्रीकी टीम ने 117 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गंवा दिया है। डेवॉल्ड ब्रेविस 29 बॉल पर 45 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे की बॉल पर अभिषेक शर्मा ने डीप मिडविकेट पर कैच लिया। ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ 50 बॉल पर 97 रन की पार्टनरशिप की।
अफ्रीकी टीम की सेंचुरी
साउथ अफ्रीकी टीम खराब शुरुआत के बाद संभल गई है। टीम ने 12वें ओवर की पहली बॉल पर 100 का स्कोर पार कर लिया है। डेविड मिलर (40) और डेवॉल्ड ब्रेविस (38) क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 43 बॉल पर 80 रन की पार्टनरशिप हुई।
मैच शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और गूगल के CEO सुंदर पिचई टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर मैदान में आए। इसके फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
अफ्रीकी टीम की फिफ्टी
साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। उसने 20 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। फिलहाल, अफ्रीका ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं।
तीसरा विकेट, रिकेल्टन आउट
अफ्रीकी टीम ने 20 के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गंवा दिया। जसप्रीत बुमराह ने रेयान रिकेल्टन (7) को पवेलियन भेजा। बुमराह की स्लोअर डिलीवरी को रिकेल्टन समझ नहीं पाए और लेग की ओर खेलना चाहा। हालांकि बॉल हवा में मिड ऑफ की ओर गई, जहां शिवम दुबे ने कैच किया।
दूसरा विकेट, मार्करम आउट
12 रन पर साउथ अफ्रीकी टीम का दूसरा विकेट गिरा। डि'कॉक के बाद कप्तान एडेन मार्करम (4) भी पवेलियन लौटे। पेसर अर्शदीप सिंह की आउट साइड ऑफ में गिरी ओवरपिच्ड बॉल पर मिड ऑफ की तरह हवाई शॉट खेला। यहां खड़े हार्दिक पंड्या ने आसान कैच लिया।
पहला विकेट, डि'कॉक क्लीन बोल्ड
दूसरे ओवर में 10 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका टीम का पहला विकेट गिरा। पेसर जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डि'कॉक को क्लीन बोल्ड किया। डि'कॉक ने 6 रन बनाए।
अफ्रीका की बैटिंग शुरू
साउथ अफ्रीका की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डि'कॉक ने मोर्चा संभाला है। टीम इंडिया के लिए पहला ओवर पेसर अर्शदीप सिंह ने किया। इस ओवर में 4 रन बने।
भारतीय टीम की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डि'कॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
साउथ अफ्रीकी कप्तान मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम के लिए पहले बॉलिंग करना ही सही रहेगा।
दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं
इस मैच के लिए भारतीय टीम और साउथ अफ्रीकी टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गईं। मैच के लिए टॉस 6.30 बजे होगा।
भारतीय प्लेइंग-11 में एक बदलाव संभव
इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हो सकता है। पिछले मैच में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था। इस मैच में अक्षर की वापसी हो सकती है।
ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ही मोर्चा संभालते दिख सकते हैं। पेसर्स में जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह रहेंगे। दो ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे भी अहम भूमिका निभाएंगे।
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम के मैच हाई स्कोरिंग होते हैं। भारतीय टीम ने यहां पिछला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ काली मिट्टी की पिच पर खेला था। इस मैच में भारतीय टीम ने 69 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद 6 विकेट पर 193 का स्कोर बनाया था।
दूसरी ओर नीदरलैंड्स की टीम ने भी 7 विकेट पर 176 रन बना दिए थे। शिवम दुबे ने 31 बॉल पर 66 रन बनाए थे। दो विकेट भी लिए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी इसी तरह की पिच की उम्मीद की जा रही है।
मौसम का हाल
अहमदाबाद में बारिश की कोई आशंका नहीं है। तापमान अधिकतम 36 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा।
कहां देख सकेंगे मैच
यह मैच टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे। मोबाइल यूजर्स जियो हॉटस्टार पर लाइव मैच देख पाएंगे। राज एक्सप्रेस पर भी मैच के लाइव अपडेट्स रहेंगे।
भारतीय टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
साउथ अफ्रीका की पॉसिबल प्लेइंग-11
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डि'कॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा/एनरिक नॉर्किया और लुंगी एनगिडी।
इंडिया Vs साउथ अफ्रीका मैच थोड़ी देर में
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। इसके लिए टॉस थोड़ी देर में होगा।

