U19 वर्ल्ड कप, IND Vs PAK मैच आज: इंडिया सेमीफाइनल के करीब, पाकिस्तान को बड़ी जीत चाहिए; देखें सिनेरिया और मैच प्रीव्यू
Published:
3 min read

पिछले साल 21 दिसंबर को एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने इंडिया को हराया था। तब भी भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तानी कैप्टन फरहान यूसुफ ही थे। (@ACC)
स्पोर्ट्स डेस्क. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब सेमीफाइनल राउंड में एंट्री कर चुका है। सुपर-6 राउंड में आज भारतीय टीम का पाकिस्तान से मुकाबला है। यह ODI बुलावायो को क्विंस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री लगभग पक्की है।
यदि भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री करेगी। जहां उसका मुकाबला अफगानिस्तान से होगा।
पाकिस्तान को बड़ी जीत चाहिए
यदि यह मैच पाकिस्तान जीतती है, तब भी उसके इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस ज्यादा होंगे, क्योंकि उसका नेट रनरेट पाकिस्तान के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है।
ऐसे में सिनेरियो यही बन रहा है कि पाकिस्तान टीम को यह काफी बड़े अंतर से जीतना होगा। तब कहीं जाकर वह सेमीफाइनल में जगह बना सकेगी। यानी उसे चमत्कार की उम्मीद रहेगी।
ऐसा रहेगा सेमीफाइनल का सिनेरियो
दरअसल, भारतीय टीम के अभी 6 पॉइंट्स हैं, जबकि पाकिस्तान के 4 ही अंक हैं। नेट रनरेट भी टीम इंडिया का 3.337 और पाकिस्तान का 1.484 है। ऐसे में पाकिस्तान यह मैच जीतकर पॉइंट्स के मामले में इंडिया की बराबरी जरूर कर लेगी, लेकिन नेट रनरेट के मामले में उसे बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करनी होगी।
मिसाल के तौर पर यदि मैच में पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करती है और 300 का स्कोर बनाती है, तो उसे टीम इंडिया को 85 या उससे ज्यादा के रन के अंतर से हराना होगा।
यदि इंडिया पहले बैटिंग करती है तो पाकिस्तान को कम से कम ओवर्स में टारगेट चेज करना होगा। मान लीजिए यदि 251 रन का टारगेट मिलता है तो पाकिस्तान को यह 33.2 या उससे कम ओवर्स में चेज करना होगा।
पिच रिपोर्ट
क्विंस स्पोर्ट्स क्लब की पिच हमेशा तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। यहां उन्हें अच्छा बाउंस और पेस मिलता है। बैटिंग में ज्यादा मदद नहीं मिलती, लेकिन बैटर टिक कर खेले तो बाद में फायदा मिल सकता है। स्पिनर्स को भी हल्की मदद ही मिलती है।
यहां इस वर्ल्ड कप में अब तक 9 मैच हुए, जिसमें एक ही बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है। जबकि 9 बार 200 से कम का स्कोर बना है।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, रविवार (1 फरवरी) को बुलावायो में मौसम साफ रहेगा। बारिश की आशंका 2 प्रतिशत तक ही है। तापमान अधिकतम 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवाओंं की गति करीब 35 km/h रहेगी।
भारत U19 टीम:
एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन और किशन कुमार सिंह।
पाकिस्तान U19 टीम:
हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शयान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान और नकाब शफीक।

