मां को भेज देता हूं प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी: पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विराट ने मां को याद किया, कोहली ने 93 रन बनाए
Published:
2 min read

कोहली ने कहा कि सारी ट्रॉफियां गुरुग्राम में अपनी मां के पास भेज देते हैं। उन्हें ट्रॉफीज संभालकर रखना अच्छा लगता है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. वडोदरा ODI में प्लेयर ऑफ द मैच बने विराट कोहली ने मैच के बाद अपने अवॉर्ड को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने बताया कि वे अपने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने पास नहीं रखते। वे अपनी मां के पास भेज देते हैं। भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 93 रन की अच्छी इनिंग खेली। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 118 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन बनाए।
मां को भेज देते हैं प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कमेंटेटर हर्षा भोगले ने विराट कोहली से पूछा- आपने कितने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं?
कोहली - मुझे कोई अंदाजा नहीं है।
हर्षा भोगले - आपने अवॉर्ड 45 बार जीता है।
कोहली - ओके (मुस्कुराते हुए)
हर्षा भोगले - आप सारे अवॉर्ड कहां रखते हैं।
कोहली - सारी ट्रॉफियां गुरुग्राम में मां के पास भेज देता हुं। उन्हें इसे संभालकर रखना अच्छा लगता है।
कोहली ने गांगुली को पीछे छोड़ा
कोहली हैं सबसे ज्यादा ODI खेलने वाले 5वें इंडियन बने। उन्होंने वडोदरा में अपने करियर का 309वां वनडे खेला। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। गांगुली ने 308 ODI खेले थे। सबसे ज्यादा ODI खेलने का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने अपने करियर में 463 ODI खेले थे।
कोहली सबसे ज्यादा ODI खेलने वाले 5वें इंडियन
463 - सचिन तेंदुलकर
347 - एमएस धोनी
340 - राहुल द्रविड़
334 - मोहम्मद अजहरुद्दीन
309 - विराट कोहली
308 - सौरव गांगुली
कोहली के 28 हजार इंटरनेशनल रन
कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 624 इनिंग में ये कामयाबी हासिल की। कोहली ने सचिन तेंदुलकर (644 पारियां) और कुमार संगकारा (666 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ा है।
ODI में सबसे ज्यादा लगातार 50+ स्कोर का रिकॉर्ड
5 - विराट कोहली
2 - क्विंटन डि'कॉक
2 - केन विलियमसन
2 - बाबर आजम

