कोहली ने फैन को गले लगाया; VIDEO: मैच के दौरान मैदान में घुसा, विराट ने स्टाफ से कहा- आराम से ले जाओ
Published:
2 min read

विराट कोहली ने फैन को गले लगाया। साथ ही स्टाफ से कहा आराम से ले जाओ (@bcci)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा ODI राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। मैच के दौरान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग फिर देखने को मिली। एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुसा। विराट कोहली के पास पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोहली ने फैन को गले लगाया
फैन को देखकर कोहली रुक गए। उन्होंने उसे गले लगाया। इसी बीच सिक्योरिटी स्टाफ आ गया। कोहली ने उन्हें इशारा किया कि फैन के साथ सख्ती न करें। इसके बाद सिक्योरिटी शांति से फैन को बाउंड्री की तरफ ले गई। ये मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आगे बढ़ने से पहले ये वीडियो देखें..
इस मैच में नहीं चला बैट
मैच की बात करें तो कोहली इस बार बड़ी इनिंग नहीं खेल पाए। वे 23 रन बनाकर आउट हुए। 5 ODI पारियों के बाद पहली बार विराट की फिफ्टी नहीं लग पाई। इसके बाद KL राहुल ने नॉट आउट रहते हुए 112 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 284 रन तक पहुंचाया। उन्होंने जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी के साथ अच्छी पार्टनरशिप की।
हालांकि राहुल की सेंचुरी टीम को जीत नहीं दिला पाई। न्यूजीलैंड ने 285 रन का टारगेट 47.3 ओवर में पूरा किया। डैरिल मिचेल ने 131* रन की इंनिग खेली। विल यंग और ग्लेन फिलिप्स ने भी टीम की जीत में साथ दिया। न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
ICC रैंकिंग में कोहली नंबर 1
ICC ने बुधवार को रैंकिंग जारी की। कोहली 5 साल बाद ICC वनडे रैंकिंग में नंबर वन बैटर बन गए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन बनाए थे। उनकी रेटिंग अब 785 हो गई है। विराट अप्रैल 2021 के बाद पहली बार नंबर 1 बैटर बने। अपने करियर में कुल 11वीं बार नंबर 1 वनडे बैटर बने। पिछले हफ्ते वे दूसरे नंबर पर थे।

