T20 World Cup 2026 Final- IND vs NZ : दिल्ली-मुंबई To अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 35 हजार का होटल रूम 2 लाख रुपए तक
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच देखने के लिए हजारों फैंस अहमदाबाद पहुंचना चाहते हैं।
इसी को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। वहीं, नई दिल्ली से भी एक स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद के लिए चलाई गई। दूसरी तरफ मैच की वजह से अहमदाबाद में होटल के कमरे भी बहुत महंगे हो गए हैं।
अच्छा तो ये फाइनल स्पेशल
वेस्टर्न रेलवे की तरफ से बताया गया है कि ये दोनों ट्रेनें मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से अहमदाबाद के लिए चल रही हैं...
पहली स्पेशल ट्रेन : 7 मार्च 2026 को। ट्रेन नंबर 09029 रात 12 बजकर 5 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस से रवाना हुई। ये सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद पहुंची यह ट्रेन सूरत और वडोदरा होते हुए अहमदाबाद पहुंची।
दूसरी स्पेशल ट्रेन: 9 मार्च 2026 को चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09043 दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। रात 10 बजकर 55 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन भी सूरत और वडोदरा के रास्ते अहमदाबाद जाएगी।
रेलवे ने बताया- इन ट्रेनों की बुकिंग 7 मार्च सुबह 8 बजे से शुरू हुई। यात्री पीआरएस काउंटर के अलावा IRCTC वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं।

रूम रेंट 2 लाख तक
इस बीच अहमदाबाद में मैच को लेकर होटल रूम्स की प्राइस बेहद हाई हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक- शहर के कई इलाकों में बजट होटल के कमरे भी करीब 40 हजार रुपए नाइट तक मिल रहे हैं। वहीं, बड़े और लग्जरी होटलों के कमरे तो करीब 2 लाख रुपए तक पहुंच चुके हैं।

एक लाख रुपए भी हो जाए तो हैरानी नहीं
गुजरात होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने कहा था- कमरों के प्राइस एक लाख रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। जैसे-जैसे लोगों को मैच के टिकट मिल रहे हैं, वैसे-वैसे होटल बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। आम तौर पर मार्च का महीना होटल बिजनेस के लिए ज्यादा बिजी नहीं रहता, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल की वजह से इस बार होटल इंडस्ट्री को काफी फायदा हो रहा है।
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइव स्टार होटल्स और रिजॉर्ट्स में लग्जरी रूम 2 लाख रुपए तक पहुंच चुके हैं।
वहीं गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के ट्रैवल एंड टूरिज्म टास्कफोर्स के चेयरमैन संजीव छाजेर ने कहा- इस मैच की वजह से अहमदाबाद में टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री को बड़ा मौका मिला है।


