फाइनल में फर्स्ट एनकाउंटर: मिक्स्ड सॉइल वाला विकेट, पॉसिबल प्लेइंग-11; यहां कम्प्लीट मैच प्रीव्यू इस महामुकाबले का
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज (8 मार्च) टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा। टी20 वर्ल्ड कप में यह पहली बार है, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में आमने-सामने होंगी।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले गए। खास बात यह है कि यह तीनों ही ग्रुप स्टेज में थे। हर बार न्यूजीलैंड को ही जीत मिली। अब यदि भारत को सफलता मिलती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को पहली बार हराएगा।

सबसे पहले पिच रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, यह फाइनल मिक्स्ड सॉइल (काली और पीली मिट्टी) वाली पिच पर खेला जाएगा। ऐसी पिच पर दोनों पारियों में बॉल आसानी से बैट पर आती है। बॉलर्स को अच्छा बाउंस मिलता है। बैटर्स को फायदा होगा। बॉल पुरानी होने पर स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।
इसी टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच ऐसी ही पिच पर मैच हुआ था। इसमें अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट पर 213 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा का स्कोर 156/8 रहा था।
सेंटनर ने पिच को सपाट बताया
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने पिच को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैंने अब तक वह पिच नहीं देखी, जहां मैच होगा। उसे कवर किया गया है, लेकिन मैंने एक बात नोटिस की है। यह पिच एकदम सपाट और हाइस्कोरिंग हो सकती है।

काली मिट्टी पर रिस्क नहीं लेना चाहते
- 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल इसी स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच पर ही खेला गया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच मैच भी इसी मैदान पर काली मिट्टी की पिच पर ही हुआ था। यह मैच भी भारतीय टीम 76 रन से हारी थी। इन दोनों बडे़ मैचों से सबक लेते हुए मिक्स्ड मिट्टी वाली पिच तैयार करने का फैसला लिया गया है।
मौसम बेईमान नहीं होगा- यानी वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद में रविवार को बारिश की आशंका 0% है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा यानी बादल नहीं होंगे। ड्यू की आशंका बेहद कम रहेगी।

टीम इंडिया से अपडेट्स
इस फाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में बदलाव होना मुश्किल है। हालांकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सेमीफाइनल में काफी महंगे रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिया था। वरुण ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 13 विकेट भी लिए हैं। एक विकेट लेते ही मोस्ट विकेट टेकर बन जाएंगे।
दूसरी ओर, ओपनर अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने 7 पारियों में 12.71 के एवरेज से सिर्फ 89 रन बनाए हैं। तीन बार डक पर आउट हुए। इसके बावजूद दोनों को प्लेइंग-11 से बाहर करने की संभावना कम ही है। यदि बदलाव होता है तो वरुण की जगह कुलदीप यादव या पेसर मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है।
न्यूजीलैंड टीम के अपडेट्स
इस टीम में भी एक बदलाव की गुंजाइश है। जेम्स नीशम की जगह पेसर जैकब डफी को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है। इनके अलावा स्पिनर ईश सोढ़ी, विकेटकीपर डेवॉन कॉन्वे और ऑलराउंडर काइल जेमिसन को बाहर बैठना पड़ेगा।

दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
टीम इंडिया
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड टीम
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरेल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम/जैकब डफी, कोल मैकॉनकी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।

