भारत लगातार दूसरा T20 WC जीता: ऐसा करने वाली पहली टीम, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया; संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने रविवार (8 मार्च) को इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है। इंडिया लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी। संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन बनाए।
जसप्रीत बुमराह ने 4 और लोकल बॉय अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन भी था। इसके बाद टीम इंडिया ने पिछला वर्ल्ड कप 2024 रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। अब लगातार दूसरी बार टीम इंडिया चैम्पियन बनी है।
न्यूमेरोलॉजी कैल्कुलेशन
अंक ज्योतिष को अंग्रेजी में Numerology कहते हैं। इसमें हर अंक एक ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, यानी रिप्रेजेंट करता है। 2026 सूर्य का साल है। दरअसल, इसको समझना होगा। इसका एक फॉर्मूला है।
2026 को सभी अंकों को जब हम अलग-अलग जोड़ते हैं तो टोटल 1 आता है। और यही 1 सूर्य (रवि) यानी SUN को रिप्रेजेंट करता है।
2+0+2+6 = 10 (अब इन्हें जोड़िए)
1+0 = 1
यानी 1 और 1 का अर्थ सूर्य....तो सूर्य के साल में सूर्यकुमार की टीम को चमत्कार करना ही था और वही हुआ भी।
संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
भारतीय ओपनर संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने 5 मैच में 321 रन बनाए। फाइनल समेत आखिरी 3 मैच में फिफ्टी लगाई। पेसर जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने फाइनल में 4 ओवर किए, जिसमें 15 रन देकर 4 विकेट लिए।
टीम इंडिया के नाम ये 3 रिकॉर्ड
- पहली बार किसी टीम ने लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीते।
- पहली बार किसी टीम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीते।
- पहली बार कोई टीम अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती।
न्यूजीलैंड 159/10, बुमराह को 4 विकेट
256 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय टीम ने 96 रन से मैच और खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 26 बॉल पर 52 रन बनाए। इस पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए।
कप्तान मिचेल सेंटनर ने 35 बॉल पर 43 रन बनाए। इस दौरान 2 छक्के और 3 चौके लगाए। डेरेल मिचेल ने 17 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
एक ओवर में बुमराह को 2 विकेट
न्यूजीलैंड को 8वां झटका लगा। टीम ने 16वें ओवर में लगातार 2 विकेट गंवाए। जसप्रीत बुमराह ने तीसरी बॉल पर जेम्स नीशम को क्लीन बोल्ड किया। इसकी अगली बॉल पर मैट हेनरी को बोल्ड किया। नीशम ने 8 रन बनाए। हेनरी खाता नहीं खोल सके।
छठा विकेट, मिचेल आउट
124 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने छठा विकेट भी गंवा दिया। डेरेल मिचेल 11 बॉल पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्पिनर अक्षर पटेल की बॉल पर ईशान किशन ने कैच लिया।

पांचवां विकेट, सीफर्ट आउट
72 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम सिमट गई। टिम सीफर्ट 26 बॉल पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर ईशान किशन ने कैच लिया।

चौथा विकेट, चैपमैन आउट
70 के स्कोर पर न्यूजीलैंड टीम को चौथा झटका लगा। पेसर हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन को बोल्ड किया। यह बैटर 8 बॉल पर 3 रन ही बना सका।

सीफर्ट की 23 बॉल पर फिफ्टी
न्यूजीलैंड को ओपनर टिम सीफर्ट ने 23 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 217.39 रहा।
तीसरा विकेट, फिलिप्स आउट
47 के स्कोर पर न्यूजीलैंड टीम को तीसरा झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल की बॉल पर फिलिप्स क्लीन बोल्ड हुए।

दूसरा विकेट, रचिन आउट
32 के स्कोर पर न्यूजीलैंड टीम को दूसरा झटका लगा। रचिन रवींद्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह की बॉल पर ईशान किशन ने कैच लिया।

पहला विकेट, फिन एलेन आउट
31 के स्कोर पर भारतीय टीम को पहली सफलता मिली। स्पिनर अक्षर पटेल ने ओपनर फिन एलेन को पवेलियन भेजा। एलेन 9 रन बनाकर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हुए।

न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू
256 रन के टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने मोर्चा संभाला। पहला ओवर पेसर अर्शदीप सिंह ने किया।
इंडिया 255/5, संजू-अभिषेक और ईशान की फिफ्टी
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए। ईशान किशन ने 25 बॉल पर 54 रन बनाए। इस पारी में 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए।
अभिषेक शर्मा भी फॉर्म में लौटे। उन्होंने 21 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। इस दौरान 3 छक्के और 6 चौके लगाए। संजू और ईशान के बीच 48 बॉल पर 105 रन की पार्टनरशिप हुई। संजू और अभिषेक के बीच 43 बॉल पर 98 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी।
आखिर में शिवम दुबे ने 8 बॉल पर नाबाद 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट मिला। इस टीम के लिए मीडियम पेसर जेम्स नीशम ने 3 विकेट लिए। 1-1 सफलता मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को मिली।
पांचवां विकेट, पंड्या आउट
भारतीय टीम ने 226 के स्कोर पर 5वां विकेट गंवा दिया। हार्दिक पंड्या 13 बॉल पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैट हेनरी की बॉल पर मिचेल सेंटनर ने कैच लिया।

एक ओवर में 3 विकेट, ईशान-सूर्या आउट
16वें ओवर में भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाए। यह ओवर मीडियम पेसर जेम्स नीशम ने किया। पहली बॉल पर संजू आउट हुए। पांचवीं बॉल पर ईशान किशन पवेलियन लौटे। मार्क चैपमैन ने कैच लिया। आखिरी बॉल पर कप्तान सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट हुए।


दूसरा विकेट, संजू आउट
भारतीय टीम को 203 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। संजू सैमसन शतक नहीं बना सके। वे 46 बॉल पर 89 रन बनाकर कैच आउट हुए। यह विकेट जेम्स नीशम ने लिया। संजू ने ईशान किशन के साथ 48 बॉल पर 105 रन की पार्टनरशिप की।

ईशान की 23 बॉल पर फिफ्टी
भारतीय स्टार ईशान किशन ने 23 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 217.39 का रहा। ईशान और संजू सैमसन के बीच 47 बॉल पर 107 रन की पार्टनरशिप हुई, जो अब भी जारी है।
T20 WC के एक ही एडिशन में फाइनल और सेमी में 50+ स्कोर
शाहिद अफरीदी: 2009
विराट कोहली: 2014
संजू सैमसन: 2026
T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में टीमों के सबसे तेज 100 रन
7.2 ओवर – भारत Vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026
7.5 ओवर – न्यूजीलैंड Vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026
8.1 ओवर – इंग्लैंड Vs भारत, मुंबई (WS), 2026
8.3 ओवर – भारत Vs इंग्लैंड, मुंबई (WS), 2026
संजू की 33 बॉल पर फिफ्टी
भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने 33 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 151.52 का रहा।
T20 WC में हाईएस्ट पावर प्ले स्कोर
92/0 - भारत vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
92/1 -वेस्ट इंडीज vs अफगानिस्तान , ब्रिजटाउन, 2024
91/1 - नीदरलैंड vs आयरलैंड , सिलहट, 2014
89/3 - इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका , मुंबई WS, 2016
86/1 - इंडिया vs नामीबिया , दिल्ली, 2026
टीम इंडिया की 44 बॉल पर सेंचुरी
भारतीय टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। टीम ने 44 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। संजू सैमसन 38 और ईशान किशन 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पहला विकेट, अभिषेक आउट
भारतीय टीम ने 98 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 21 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर रचिन रवींद्र की बॉल पर विकेटकीपर टिम सीफर्ट ने कैच लिया।

T20 WC फाइनल में सबसे महंगे ओवर
24 - बेन स्टोक्स (ENG) VS WI, कोलकाता, 2016 (4 बॉल)
24 - अक्षर पटेल (IND) VS SA, ब्रिजटाउन, 2024
24 - लॉकी फर्ग्यूसन (NZ) VS IND, अहमदाबाद, 2026
अभिषेक की 18 बॉल पर फिफ्टी
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 18 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 268.42 का रहा।
फाइनल में पहली फिफ्टी की ओपनिंग पार्टनरशिप
मेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार ओपनिंग जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की। इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 48 रन की थी। यह पाकिस्तानी ओपनर कामरान अकमल और शाहजेब हसन ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में की थी।
टीम इंडिया की 24 बॉल पर फिफ्टी
भारतीय टीम ने 4 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। ओपनर अभिषेक शर्मा 23 और संजू सैमसन 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
अभिषेक-संजू ने पारी शुरू की
भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर पेसर मैट हेनरी ने किया। इस ओवर में 7 रन बने।
भारतीय प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरेल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, जैकब डफी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, टीम इंडिया की पहले बैटिंग
मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे भी पहले बैटिंग ही लेना चाहते थे। भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
क्लोजिंग सेरेमनी शुरू
फाइनल से ठीक पहले क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। सिंगर सुखबीर, रिकी मार्टिन और फाल्गुनी पाठक ने मंच संभाल लिया है। सुखबीर ने 'तारे गिन गिन याद च तेरी' गाना गया।


भारतीय टीम भी स्टेडियम पहुंच गई
न्यूजीलैंड टीम स्टेडियम पहुंची
CRPF ने भी चीयर किया
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में CRPF ने भारतीय टीम को चीयर करते हुए देशभक्ति गाना गाया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे
गंभीर की फैमिली भी पहुंची
टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा और दोनों बेटियां भी अहमदाबाद पहुंच गई हैं। वे फाइनल देखने स्टेडियम जाएंगी।
भारतीय टीम स्टेडियम जाने के लिए होटल से निकली
वुमन्स चेस ग्रैंड मास्टर तानिया सचदेव भी फाइनल देखने पहुंचीं
क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी

T20 WC में इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच 3 ही मैच हुए

फाइनल में ये पांच मैच ऑफिशियल्स (अंपायर) होंगे

धोनी भी फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे
भारतीय टीम को 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। उन्होंने मुंबई में सेमीफाइनल भी देखा था। धोनी रविवार सुबह ही अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आए। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
3 हजार पुलिसकर्मी और 1 हजार होमगार्ड तैनात
फाइनल मैच के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। करीब 3 हजार पुलिसकर्मी और 1 हजार होमगार्ड तैनात किए गए हैं। भीड़ को काबू करने और किसी भी तरह की भगदड़ से बचने के लिए स्टेडियम के गेट नंबर 1 और गेट नंबर 2 के पास खास इंतजाम किए और होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं।
टिकट्स ब्लैक करने वाले दो लोग गिरफ्तार
अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने फाइनल मैच से पहले टिकट्स ब्लैक करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस्मानपुरा गुजरात विद्यापीठ एसटी बस स्टैंड के पास हुई। उनके पास से मैच के 8 टिकट बरामद हुए। आरोपियों ने ये टिकट पहले ऑनलाइन खरीदे थे और फिर उन्हें तीन गुना कीमत पर बेच रहे थे। वे हर टिकट के लिए करीब 10,000 रुपये ले रहे थे।
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हरा नहीं सके
टी20 वर्ल्ड कप में यह पहली बार है, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले गए। खास बात यह है कि यह तीनों ही ग्रुप स्टेज में थे। हर बार न्यूजीलैंड को ही जीत मिली। अब यदि भारत को सफलता मिलती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को पहली बार हराएगा।
काली मिट्टी पर रिस्क नहीं लेना चाहते
- 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल इसी स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच पर ही खेला गया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को शिकस्त दी थी।
- मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच मैच भी इसी मैदान पर काली मिट्टी की पिच पर ही हुआ था। यह मैच भी भारतीय टीम 76 रन से हारी थी। इन दोनों बडे़ मैचों से सबक लेते हुए मिक्स्ड मिट्टी वाली पिच तैयार करने का फैसला लिया गया है।
सेंटनर ने पिच को सपाट बताया
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने पिच को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- मैंने अब तक वह पिच नहीं देखी, जहां मैच होगा। उसे कवर किया गया है, लेकिन मैंने एक बात नोटिस की है। यह पिच एकदम सपाट और हाइस्कोरिंग हो सकती है।
पिच रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, यह फाइनल मिक्स्ड सॉइल (काली और पीली मिट्टी) वाली पिच पर खेला जाएगा। ऐसी पिच पर दोनों पारियों में बॉल आसानी से बैट पर आती है। बॉलर्स को अच्छा बाउंस मिलता है। बैटर्स को फायदा होगा। बॉल पुरानी होने पर स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।
इसी टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच ऐसी ही पिच पर मैच हुआ था। इसमें अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट पर 213 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा का स्कोर 156/8 रहा था।
वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद में रविवार को बारिश की आशंका 0% है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा यानी बादल नहीं होंगे। ड्यू की आशंका बेहद कम रहेगी।
टीम इंडिया से अपडेट्स
इस फाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में बदलाव होना मुश्किल है। हालांकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सेमीफाइनल में काफी महंगे रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिया था। वरुण ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 13 विकेट भी लिए हैं। एक विकेट लेते ही मोस्ट विकेट टेकर बन जाएंगे।
दूसरी ओर, ओपनर अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने 7 पारियों में 12.71 के एवरेज से सिर्फ 89 रन बनाए हैं। तीन बार डक पर आउट हुए। इसके बावजूद दोनों को प्लेइंग-11 से बाहर करने की संभावना कम ही है। यदि बदलाव होता है तो वरुण की जगह कुलदीप यादव या पेसर मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है।
न्यूजीलैंड टीम के अपडेट्स
इस टीम में भी एक बदलाव की गुंजाइश है। जेम्स नीशम की जगह पेसर जैकब डफी को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है। इनके अलावा स्पिनर ईश सोढ़ी, विकेटकीपर डेवॉन कॉन्वे और ऑलराउंडर काइल जेमिसन को बाहर बैठना पड़ेगा।
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरेल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम/जैकब डफी, कोल मैकॉनकी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
इंडिया लगातार दूसरा खिताब जीतने उतरेगी
भारतीय टीम लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी। पिछला वर्ल्ड कप 2024 रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। यदि भारतीय टीम यह खिताब जीतती है तो लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड एक भी खिताब नहीं जीत सकी है।
इंडिया Vs न्यूजीलैंड फाइनल शाम 7 बजे से
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा।

