फिर भी 12 गेंदों में 50 नहीं बना पाए: गुरु युवराज ने अभिषेक को अपना रिकॉर्ड याद दिलाया, बोले- बहुत बढ़िया खेले
Published:
3 min read

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी बनाकर भारत के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी का नया रिकॉर्ड बनाया। (फोटो क्रेडिट -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. आजकल क्रिकेट कमेंट्री बॉक्स में अभिसिक्स, अभिशेर, अभिरिकॉर्ड…. जैसे नाम सुनने को मिल रहे हैं। ये नाम किसी और के नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा के लिए हैं। उन्होंने गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20I मैच में इतनी अच्छी बैटिंग की कि कमेंटेटर उनके लिए नए-नए नाम सोचने लगे। इसका कारण साफ है अभिषेक अपने मेंटर युवराज सिंह की तरह छक्कों से डील कर रहे हैं ।

T20I में फास्ट चेज
अभिषेक ने इस मैच में 20 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाए। 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। स्ट्राइक रेट 340 का रहा। भारत ने 154 रन का टारगेट सिर्फ 10 ओवर में पूरा कर लिया। यह T20I में सबसे फास्ट चेज में से एक था।
सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी
अभिषेक ने इस पारी के साथ इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाई। उन्होंने 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उनका बेस्ट 17 बॉल में इंग्लैंड के खिलाफ आया था।
ऐसे ही खेलते रहो अभिषेक
मैच के बाद युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अभिषेक की फोटो शेयर की। साथ ही मजाकिया अंदाज में लिखा- फिर भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाए, है ना? बहुत बढ़िया खेले… ऐसे ही अच्छा खेलते रहो…
युवी का 12 बॉल वाला रिकॉर्ड
अभिषेक युवराज सिंह के 12 गेंदों में हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए, लेकिन उसे तोड़ नहीं पाए। युवी ने रिकॉर्ड 2007 में पहले T20 वर्ल्ड कप में बनाया था। उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के मारे थे।
हार्दिक का रिकॉर्ड टूटा
इस मैच में अभिषेक ने हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हार्दिक ने पिछले साल अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई थी।
पाजी का रिकॉर्ड तोड़ा वाकई नामुमकिन
मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा- 12 गेंदों पर 50 का रिकॉर्ड वाकई नामुमकिन सा लगता है। आगे देखते हैं क्या होता है।
युवी- ब्रायन लारा की मेंटरशिप
युवराज सिह अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के मेंटर हैं। वेस्ट इंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने भी अभिषेक को अपने स्किल्स बेहतर बनाने में मदद की।
इंडियन प्लेयर की फास्ट हाफ सेंचुरी
गेंद प्लेयर
12 – युवराज सिंह
14 – अभिषेक शर्मा
16 – हार्दिक पांड्या
18 – केएल राहुल
18 – सूर्यकुमार यादव
भारत ने सीरीज जीती
भारत ने 5 मैच की T20I सीरीज के तीसरे लगातार मैच में न्यूजीलैंड को हराकर 3-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने कीवी टीम के खिलाफ लगातार पांचवीं T20 सीरीज भी जीत ली है।

