न्यूजीलैंड ने भारत में पहली वनडे सीरीज जीती: तीसरे ODI में इंडिया को 41 रन से हराया, कोहली की 85वीं इंटरनेशनल सेंचुरी
Published: Updated:
1 min read

मैच में विराट कोहली ने 108 बॉल पर 124 रनों की पारी खेली।
स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड ने भारत में अपनी पहली बाइलेटरल ODI सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। तीन वनडे की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। यह मैच न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इस मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया। यह उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में 85वीं सेंचुरी है।
सीरीज का पहला वनडे भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीता था। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से जीत मिली थी। अब तीसरे मैच में भी न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीत दर्ज की।
मिचेल प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज
डेरेल मिचेल को ही प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। मिचेल ने इस मैच में 137 रनों की पारी खेली। उन्होंने सीरीज में 2 शतक लगाते हुए कुल 352 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने भारत में पहली ODI सीरीज जीती
न्यूजीलैंड टीम ने भारत में अपनी पहली बाइलेटरल ODI सीरीज जीत ली है। भारत में दोनों टीमों के बीच 8 सीरीज (मौजूदा मिलाकर) हुईं। भारतीय टीम ने 7 जीतीं और एक में न्यूजीलैंड को जीत मिली है।
न्यूजीलैंड ने 41 रन से मैच जीता
भारतीय टीम के लिए कोहली ने 108 बॉल पर 124 रनों की पारी खेली। जबकि नीतीश रेड्डी ने 53 और हर्षित राणा ने 52 रन बनाए। इसके बदौलत भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन ही बना सकी और मैच 41 रन से गंवा दिया।
न्यूजीलैंड के लिए जैक फॉल्क्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने 3-3 विकेट लिए। जेडेन लेनोक्स को 2 और काइल जेमिसन को 1 विकेट मिला।
कोहली ने मैच संभालने की कोशिश की
338 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 28 रन पर पहला विकेट गंवाया, जबकि 71 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा (11), शुभमन गिल (23), श्रेयस अय्यर (3) और केएल राहुल (1) कोई भी नहीं चल सके।
यहां से कोहली ने नीतीश रेड्डी के साथ 88 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। फिर कोहली ने हर्षिता राणा के साथ 99 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को 270 के पार पहुंचाया। यहां से टीम संभल नहीं सकी और मैच के साथ सीरीज भी गंवा दी।
न्यूजीलैंड ने 2-1 से सीरीज जीती
न्यूजीलैंड ने भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। तीन ODI की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। यह मैच न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इस मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया। यह उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में 85वीं सेंचुरी है।
कोहली भी आउट
विराट कोहली 108 बॉल पर 124 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर डेरेल मिचेल ने उनका कैच लिया।
8वां विकेट गिरा, सिराज आउट
277 के स्कोर पर ही भारतीय टीम को 8वां झटका लगा। मोहम्मद सिराज पहली बॉल पर कैच आउट हुए।
राणा फिफ्टी लगाकर आउट
हर्षित राणा ने 41 बॉल पर फिफ्टी लगाई। यह उनके वनडे करियर की पहली फिफ्टी रही। हालांकि राणा 43 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। जैक फॉल्क्स की बॉल पर निकोल्स ने उनका कैच पकड़ा। राणा ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक
7 - विराट कोहली (36 पारी)*
6 - रिकी पोंटिंग (50 पारी)
6 - वीरेंद्र सहवाग (23 पारी)
5 - सचिन तेंदुलकर (41 पारी)
5 - सनथ जयसूर्या (45 पारी)
विराट कोहली की सेंचुरी:
- इंटरनेशनल में 85वीं
- वनडे में 54वीं
- भारत में 41वीं
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 7वीं
कोहली की 85वीं इंटरनेशनल सेंचुरी
विराट कोहली ने इस साल की पहली सेंचुरी लगा दी है। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 85वां और वनडे में 54वां शतक है। कोहली ने 91 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। इस दौरान 2 छक्के और 8 चौके लगाए।
छठा विकेट गिरा, जडेजा आउट
178 के स्कोर पर टीम इंडिया को छठा झटका लगा। रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। लेनॉक्स की बॉल पर विल यंग ने उनका कैच लिया।
5वां विकेट गिरा, नीतीश आउट
भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही है। 159 के स्कोर पर आधी टीम आउट हुई। 5वां विकेट नीतीश रेड्डी के रुप में गिरा, जो 57 बॉल पर 53 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर विल यंग ने कैच लिया। नीतीश ने कोहली के साथ 88 रन की पार्टनरशिप की।
नीतीश की फिफ्टी
कोहली के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। यह अर्धशतक 52 बॉल में आया। इस फिफ्टी के लिए नीतीश ने 2 छक्के और 2 चौके लगाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ वनडे स्कोर
18 - रिकी पोंटिंग (50 पारियां)
17 - विराट कोहली (36 पारियां)*
14 - डीन जोन्स (27 पारियां)
14 - कुमार संगकारा (45 पारियां)
कोहली की फिफ्टी
विराट कोहली ने 51 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह उनके वनडे करियर की 78वीं फिफ्टी रही। इस फिफ्टी को लगाने में कोहली ने 1 सिक्स और 4 चौके लगाए।
चौथा विकेट गिरा, राहुल आउट
टीम इंडिया ने 71 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गंवा दिया है। केएल राहुल 1 रन बनाकर आउट हुए। जेडेन लेनोक्स की बॉल पर फिलिप्स ने उनका कैच लिया।
तीसरा विकेट गिरा, अय्यर आउट
भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। टीम ने 68 के स्कोर तीसरा विकेट गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर 10 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर जैक फॉल्क्स ने कैच लिया।
दूसरा विकेट गिरा, गिल आउट
भारतीय टीम ने 45 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। रोहित के बाद शुभमन गिल भी आउट हुए। उन्होंने 18 बॉल पर 23 रन बनाए। गिल को काइल जेमिसन ने क्लीन बोल्ड किया।
पहला विकेट गिरा, रोहित आउट
28 के स्कोर पर भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। रोहित शर्मा 13 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए। जैक फॉल्क्स की बॉल पर क्रिस्टियन क्लार्क ने रोहित का कैच लिया।
रोहित-गिल क्रीज पर
338 रनों के टारगेट के जवाब में भारत की पारी शुरू हो गई है। ओपनर रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। काइल जेमिसन के इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। रोहित के साथ कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग करने आए।
इंडिया को 338 रन का टारगेट
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 8 विकेट पर 337 रन बनाए। डेरेल मिचेल ने 106 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ग्लेन फिलिप्स ने 83 बॉल पर सेंचुरी लगाई। मिचेल ने 131 बॉल पर 137 रनों की पारी खेली। इस पारी में 3 छक्के और 15 चौके लगाए।
जबकि फिलिप्स ने 88 बॉल पर 106 रनों की पारी खेली। मिचेल और फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 188 बॉल पर 219 रन की पार्टनरशिप हुई। इनके अलावा विल यंग ने 30 और माइकल ब्रेसवेल ने 28 रन बनाए।
टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।
7वां विकेट गिरा, फॉल्क्स आउट
304 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को 7वां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने जैक फॉल्क्स को आउट किया। जैक ने 10 रन बनाए। उनका कैच कुलदीप यादव ने लिया।
छठा विकेट गिरा, मिचेल हे आउट
भारतीय टीम ने दमदार वापसी की और न्यूजीलैंड को 286 के स्कोर पर छठा झटका दिया। कुलदीप यादव ने मिचेल हे को LBW आउट किया। मिचेल हे 6 बॉल पर 2 रन ही बना सके।
मिचेल शतक लगाकर आउट
283 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम सिमट गई। डेरेल मिचेल ने 131 बॉल पर 137 रनों की पारी खेली। सिराज ने मिचेल को कैच आउट कराया।
चौथा विकेट गिरा, फिलिप्स आउट
277 के स्कोर पर भारतीय टीम को चौथी सफलता मिली। अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को कैच आउट कराया। फिलिप्स ने 88 बॉल पर 106 रनों की पारी खेली। फिलिप्स ने मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 188 बॉल पर 219 रन की पार्टनरशिप की।
फिलिप्स की सेंचुरी
मिचेल के बाद ग्लेन फिलिप्स ने भी शतक पूरा किया। उन्होंने 83 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इस पारी में फिलिप्स ने 3 छक्के और 8 चौके लगाए। मिचेल और फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 181 बॉल पर 210 रन की पार्टनरशिप हुई।
मिचेल की सेंचुरी
डेरेल मिचेल ने 106 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इस पारी में न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने 2 छक्के और 10 चौके लगाए। मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 144 बॉल पर 144 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल की यह वनडे में 9वीं सेंचुरी है।
फिलिप्स की फिफ्टी
ग्लेन फिलिप्स ने 53 बॉल पर फिफ्टी लगाई। अपनी इस पारी में फिलिप्स ने 1 छक्का और 3 चौके लगाए। फिलिप्स ने डेरेल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 125 बॉल पर 125 रन की पार्टनरशिप की।
तीसरा विकेट गिरा, यंग आउट
58 के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिली। इस बार हर्षित राणा ने विल यंग को आउट किया। यंग 30 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हुए।
दूसरा विकेट गिरा, कॉन्वे आउट
5 रन के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। पारी के दूसरे ओवर की पहली बॉल पर पेसर हर्षित राणा ने डेवॉन कॉन्वे को आउट किया। कॉन्वे का कैच स्लिप में रोहित शर्मा ने लिया। कॉन्वे 5 रन ही बना सके।
पहला विकेट गिरा, निकोल्स आउट
न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। उसने 5 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया। पेसर अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोल्स को क्लीन बोल्ड किया।
भारतीय प्लेइंग-11:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11:
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क और जेडेन लेनोक्स।

न्यूजीलैंड अब तक भारत में ODI सीरीज नहीं जीती
न्यूजीलैंड ने अब तक भारत में कोई भी बाइलेटरल ODI सीरीज नहीं जीती है। भारत में दोनों टीमों के बीच 7 सीरीज (इससे पहले) हुई हैं। सभी में भारतीय टीम को जीत मिली। आज यदि न्यूजीलैंड की टीम तीसरा वनडे जीतती है, तो वह पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ भारतीय जमीन पर कोई बाइलेटरल ODI सीरीज जीतेगी।

कहां देखें इंडिया Vs न्यूजीलैंड वनडे
इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। जबकि मोबाइल यूजर्स Jio Hotstar ऐप/वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं। राज एक्सप्रेस पर भी लाइव अपडे्स रहेंगे।
पिच रिपोर्ट
होलकर स्टेडियम की पिच बैटिंग को सपोर्ट करती है। यहां की बाउंड्री भी छोटी है। ऐसे में इस मैदान पर बड़े स्कोर बनते हैं। यहां तेज गेंदबाजों को हल्का बाउंस मिलने की उम्मीद है, लेकिन विकेट लेने और रन बचाने के लिए उन्हें स्ट्रगल करना पड़ सकता है।
2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में वीरेंद्र सहवाग ने 219 रनों की पारी खेली थी। इसी मैच में इंडिया ने 418 का स्कोर बनाया था।
टीम इंडिया इंदौरी में कोई ODI नहीं हारी
इंदौर के इस मैदान पर भारतीय टीम का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। टीम यहां अब तक एक भी ODI नहीं हारी है। टीम इंडिया ने होल्कर स्टेडियम में 7 वनडे खेले और सभी जीते हैं।
दूसरी ओर न्यूजीलैंड का इस मैदान पर यह दूसरा वनडे होगा। इससे पहले एक ही मैच खेला, जिसमें भारतीय टीम ने 90 रन से हराया था। यह वनडे 24 जनवरी 2023 को हुआ था।
इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है। टीम में एक बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया और अर्शदीप सिंह को जगह दी है।
इंडिया Vs न्यूजीलैंड तीसरा वनडे थोड़ी देर मेें
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन ODI की सीरीज का आखिरी मैच आज (18 जनवरी) खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। अब यह डिसाइडर मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटे पहले होगा।

