ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का आज आखिरी मैच: बुमराह को रेस्ट मुमकिन-अर्शदीप खेल सकते हैं; यहां कम्पलीट मैच प्रीव्यू
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (18 फरवरी) टीम इंडिया का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारत पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है। उनका टारगेट ग्रुप स्टेज को एक और जीत के साथ खत्म करना होगा।
बुमराह को आराम मिल सकता है
जसप्रीत बुमराह को इस मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट आने वाले सुपर 8 को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज करना चाहेगा। उनकी जगह मोहम्मद सिराज मौका दिया जा सकता है। पिच के हिसाब से कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को कंसीडर किया जा सकता है।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंची (@bcci)
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। पिछले 5 में से 4 मैच में पहली पारी का स्कोर 210 से ज्यादा रहा है। बॉलर्स को सही लाइन और लेंथ बनाए रखनी होगी, तभी कामयाबी मिल सकती है।
वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद में 18 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिन का टेम्परेचर 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है। दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी। रात का टेम्परेचर 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। मौसम ठंडा रहेगा। बारिश की पॉसिबिलिटी नहीं है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों ने अब तक एक T20 इंटरनेशनल मैच खेला है। वह भी टीम इंडिया ने जीता है। कुल मिलाकर दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने हुईं। भारत ने चारों बार जीत हासिल की।
टीम इंडिया की विनिंग स्ट्रीक
इंडिया ने अब लिमिटेड ओवर्स के ICC टूर्नामेंट मैच में लगातार 16 मैच जीते हैं। उनकी आखिरी हार अहमदाबाद में ODI वर्ल्ड कप फाइनल थी। उन्होंने अब ऑस्ट्रेलिया की 2006 ODI चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 ODI वर्ल्ड कप तक की 15 मैच की स्ट्रीक को पीछे छोड़ दिया है।

ईशान किशन ने कोलंबो में T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों पर 77 रन बनाए।
देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11
टीम इंडिया : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।
टीम नीदरलैंड्स : माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रोलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन,फ्रेड क्लासेन और काइल क्लेन/पॉल वैन मीकेरेन।

T20 वर्ल्ड कप से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ें
मोहसिन नकवी गंवार: शोएब अख्तर ने कहा- जिसको क्रिकेट नहीं पता, उसको PCB चीफ बना दिया
नो सिक्स, नो डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तानी ओपनर फरहान डक पर आउट, अधूरा रह गया डॉक्यूमेंट्री का सपना
कोलंबो में किशन का ‘विराट’ अवतार: ईशान ने कोहली की मेलबर्न इनिंग याद दिलाई
हर बार हमारे सपने तोड़ देते हैं: शाहिद अफरीदी बोले- शाहीन, बाबर और शादाब बस खेले जा रहे हैं

