भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया: ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भी टीम इंडिया के नाम; शिवम दुबे की हाफ सेंचुरी और 2 विकेट
Published:
1 min read

भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 66 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए।
स्पोर्ट्स डेस्क: T20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार 18 फरवरी को टीम इंडिया का मुकाबला नीदरलैंड्स से हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जीत के लिए नीदरलैंड को 194 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए।
जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने 17 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। सबसे ज्यादा 33 रन बेस डी लीडे ने बनाए। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 3 और शिवम दुबे ने 2 विकेट अपने नाम किए।
अब सुपर 8 के मैच शुरू होंगे। इनमें भारत का पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद में होगा।
बैट के बाद फील्डिंग में भी फेल
अभिषेक शर्मा इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार 0 पर आउट हुए। फील्डिंग करने आए तो बुमराह की गेंद पर स्लिप में कैच ड्रॉप कर दिया।
दुबे जी का बल्ला ही चल सका
भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 0, ईशान किशन ने 18, तिलक वर्मा ने 31, सूर्यकुमार यादव ने 34, और शिवम दुबे ने 66 रन बनाए। रिंकू सिंह 6 पर नॉटआउट रहे। हार्दिक पांड्या इनिंग की आखिरी गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए।
तिलक के आउट होने के बाद अब शिवम दुबे क्रीज पर हैं। तिलक ने 27 बॉल पर 31 रन की पारी खेली। उन्हें बान वीक ने मिडविकेट पर कैच कराया।
सूर्यकुमार यादव ने ईशान की जगह ली है। दूसरे छोर पर तिलक वर्मा मौजूद हैं।
अभिषेक 0 पर आउट
अभिषेक T20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग XI): ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन और नोआ क्रोस
अभिषेक को जल्द आउट करना चाहेगी नीदरलैंड
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा 0 पर आउट हो गए थे। इसके पहले भी वो इसी वर्ल्ड कप के पहले मैच में 0 पर ही आउट हुए थे। माना जा रहा है कि जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक के सामने सलमान अली आगा थे, उसी तर्ज पर आज नीदरलैंड अपने ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त का इस्तेमाल कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- इस मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव के स्थान पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया जाना तय है।
बास डी लीडेनीदरलैंड्स के टॉप खिलाड़ी
बास डी लीडे ने नीदरलैंड्स को बॉलिंग और बैटिंग दोनों डिपार्टमेंट में लीड किया। उन्होंने बैट से 125 रन बनाए और बॉल से पांच विकेट लिए। उनका बेस्ट स्कोर 72 रन था।
ईशान टॉप स्कोरर
ओपनिंग बैट्समैन ईशान किशन ने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 158 रन बनाए हैं। वह आज 16 रन बनाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी बन सकते थे। ओपनर अभिषेक टूर्नामेंट में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वह आज बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 6 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। पिछले 5 में से 4 मैच में पहली पारी का स्कोर 210 से ज्यादा रहा है। बॉलर्स को सही लाइन और लेंथ बनाए रखनी होगी, तभी कामयाबी मिल सकती है।
वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद में 18 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिन का टेम्परेचर 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है। दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी। रात का टेम्परेचर 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। मौसम ठंडा रहेगा। बारिश की पॉसिबिलिटी नहीं है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
यह सिर्फ दूसरी बार है जब भारत और नीदरलैंड्स T20 इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने होंगे। पिछला मैच 2022 वर्ल्ड कप के दौरान सिडनी में हुआ था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 179 रन बनाए। वहीं नीदरलैंड्स सिर्फ 123 रन ही बना पाई थी।
मैच के लिए कोलंबो पहुंची भारतीय टीम, देखें फोटो
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।
टीम नीदरलैंड्स की पॉसिबल प्लेइंग 11
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रोलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन,फ्रेड क्लासेन और काइल क्लेन/पॉल वैन मीकेरेन।

