T20 वर्ल्ड कप में इंडिया की दूसरी जीत: नामीबिया को 93 रन से हराया; पॉइंट्स टेबल में टॉप पर, पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
4 min read

इस मैच के हीरो हार्दिक पंड्या रहे, जिन्होंने सबसे पहले फिफ्टी लगाई। इसके बाद बॉलिंग में लगातार 2 विकेट भी लिए। बुमराह ने 1 विकेट लिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना दूसरा मैच भी जीत लिया है। टूर्नामेंट का 18वा मुकाबला गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
इस मैच के हीरो हार्दिक पंड्या रहे, जिन्होंने सबसे पहले फिफ्टी लगाई। इसके बाद बॉलिंग में लगातार 2 विकेट भी लिए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी 3 विकेट लिए।
इंडिया 93 रन से जीता, वरुण को 3 विकेट
मैच में भारतीय टीम ने 210 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 स्कोर ही बना सकी और 93 रन से मैच गंवा दिया। नामीबिया के लिए लॉरेन स्टीनकैंप ने 29 और जॉन फ्राइलिनक ने 22 रन बनाए थे।
कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 18 और निकोल लोफ्टी-ईटन ने 13 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या को 2-2 सफलताएं मिलीं। 1-1 विकेट अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को मिला।
टीम इंडिया ने दिया 210 का टारगेट
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 24 बॉल पर 61 रन बनाए। इस पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगाए। हार्दिक पंड्या ने 27 बॉल पर फिफ्टी लगाई।
पंड्या ने 28 बॉल पर 52 रनों की पारी खेली। इस दौरान 4 छक्के और 4 ही चौके लगाए। उनके अलावा संजू सैमसन ने 8 बॉल पर 22 और तिलक वर्मा ने 21 बॉल पर 25 रन बनाए। शिवम दुबे ने 16 बॉल पर 23 रन बनाए। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 4 विकेट लिए। बर्नार्ड शोल्ट्ज, जेजे स्मिट और बेन शिकोंगो ने 1-1 विकेट लिया। इस तरह नामीबिया को 210 रन का टारगेट मिला।
भारतीय पारी के हाइलाइट्स...
- 205 के स्कोर पर भारतीय टीम ने लगातार 2 विकेट गंवाए। हार्दिक पंड्या 28 बॉल पर 52 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे 16 बॉल पर 23 रन बनाकर रनआउट हुए। पंड्या और शिवम के बीच 39 बॉल पर 81 रनों की पार्टनरशिप हुई।
- 124 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। तिलक वर्मा 21 बॉल पर 25 रन बनाकर कैच आउट हुए। यह विकेट कप्तान गेरहार्ड इरास्मस को मिला।
- 120 पर तीसरा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर स्टम्पिंग आउट हुए। यह विकेट स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज को मिला।
- दूसरा विकेट 104 रन पर गिरा। ईशान 24 बॉल पर 61 रन बनाकर आउट हुए। गेरहार्ड इरास्मस की बॉल पर बेन शिकोंगो ने कैच लिया। ईशान ने तिलक वर्मा के साथ 31 बॉल पर 79 रन की पार्टनरशिप की।
- ईशान किशन ने 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस दौरान 4 छक्के और 5 चौके लगाए। भारतीय टीम ने पावरप्ले यानी 6 ओवर में 86 रन बना लिए।
- 25 रन पर पहला विकेट गिरा। संजू सैमसन 8 बॉल पर 25 रन बनाकर कैच आउट हुए। बेन शिकोंगो की बॉल पर लॉरेन ने कैच लिया।
अभिषेक और सिराज बाहर
भारतीय प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव हुए हैं। ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत ठीक नहीं है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक एक या दो मैच से बाहर रह सकते हैं। दूसरा मोहम्मद सिराज को भी जगह नहीं मिली। अभिषेक की जगह संजू सैमसन और सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की एंट्री हुई।
टूर्नामेंट में यह टीम इंडिया का दूसरा मैच है। पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था। भारतीय टीम और नामीबिया के बीच यह दूसरा T20I है। पिछला मैच T20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान दुबई में हुआ था, जिसे इंडिया ने 9 विकेट से जीता था।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और नामीबिया के बीच अब तक सिर्फ 1 T20I खेला गया है। मुकाबला भारत ने जीता था। दोनों टीमों के बीच यह मैच T20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान दुबई में खेला गया था। नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 136 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज की।
उस मैच में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिले थे। रोहित शर्मा ने 56 रन, केएल राहुल ने 54 रन और सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए थे।
इंडिया और नामीबिया की प्लेइंग-11
टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मलान क्रुगर, बेन शिकोंगो और मैक्स हेंगो।

