जीतने के लिए हमें और कितने रन बनाने होंगे: इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने यही पूछा था; ब्रूक बोले- संजू का कैच भारी पड़ा
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला बहुत रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत की जीत में संजू सैमसन की बैंटिग-बाॅलिग में अच्छा प्रदर्शन और फील्डिंग का बड़ा योगदान रहा।
बहुत तेज थी हमारी धड़कनें
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा- आखिरी समय में मुकाबला बहुत टेंशन भरा था। दिल बहुत तेज धड़क रहा था। मैंने हैरी ब्रूक से पूछा था- तुम्हारे खिलाफ जीतने के लिए हमें और कितने रन बनाने होंगे?
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इस पारी के हीरो संजू सैमसन रहे। उन्होंने 42 गेंदों में शानदार 89 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। इसके अलावा शिवम दुबे ने 43 रन, ईशान किशन ने 39 रन, हार्दिक पांड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाकर टीम की अच्छी मदद की।
253 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन बनाए। इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी और भारत ने मैच 7 रन से जीत लिया।

ब्रूक ने गलती मनी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मैच के बाद कहा- एक बड़ी गलती हो गई थी। अगर मैंने संजू सैमसन का आसान कैच न छोड़ा होता तो नतीजा अलग हो सकता था। इसके बाद सैमसन ने और ज्यादा रन बना दिए, जिससे भारत को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली।

8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह फाइनल शाम 7 बजे से शुरू होगा।

