भारत Vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट: भारतीय खिलाड़ी होटल में बंद! मैदान पर सुरक्षा तगड़ी; बर्मिंघम में संदिग्ध पैकैज मिलने से सनसनी
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टेस्ट टीम।
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। दूसरा मैच आज (2 जुलाई) से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में होना है। मगर इससे ठीक एक दिन पहले ही शहर में संदिग्ध पैकेज मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एरिया को सील कर दिया।
साथ ही भारतीय टीम को अलर्ट जारी करते हुए होटल में रहने का आदेश दिया। इसके साथ ही एजबेस्टन की सुरक्षा भी सख्त कर दी गई। संदिग्ध पैकेज मिलने की जानकारी खुद बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
पुलिस ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
पुलिस की ओर से कहा गया, ‘हमें बर्मिंघम सिटी सेंटर एरिया में सेंटेनरी स्क्वायर के पास एक संदिग्ध पैकेज मिला है। हमने उसकी जांच की है। हमने करीब 3 बजे अलर्ट जारी किया था। साथ ही इस स्क्वॉयर के पास मौजूद कुछ बिल्डिंग्स को भी खाली कराया गया।’
We've currently got a cordon in place around Centenary Square, #Birmingham city centre, while we investigate a suspicious package.
— Birmingham City Centre Police (@BrumCityWMP) July 1, 2025
We were alerted just before 3pm, and a number of buildings have been evacuated as a precaution while it's assessed.
Please avoid the area. pic.twitter.com/wlpKTna44w
इसके अलावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस एरिया में आने से बचें। एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय टीम ने जमकर प्रैक्टिस की थी। यह एक ऑप्शनल सेशन था, जिसमें कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव समेत कुछ स्टाफ मेम्बर शामिल थे।
इंग्लैंड टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे
इसी दौरान यह संदिग्ध पैकेज मिला। तभी पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को होटल भेज दिया। साथ ही बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। हालांकि जांच के बाद खिलाड़ियों को होटल में अंदर घूमने की इजाजत मिल गई।
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट लीड्स में 20 जून से खेला गया था। इस मैच में मेजबान इंग्लिश टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए दूसरा टेस्ट काफी अहम है।

