यशस्वी जायसवाल के 2 हजार रन: द्रविड़ और सहवाग की बराबरी पर पहुंचे, एजबेस्टन टेस्ट में बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Published:
3 min read

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 2000 पूरे करने बाले दूसरे युवा बल्लेबाज ( Getty Images )
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है, जिसमें ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कुल 115 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने टेस्ट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है।
दरअसल, जायसवाल को 2 हजार रन पूरे करने के लिए दूसरे टेस्ट में 97 रन बनाने थे। पहली पारी में उन्होंने 87 रन और दूसरी पारी में 28 रन बनाए। सेकंड इनिंग में 10वां रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली। साथ ही यशस्वी 23 साल 188 दिन की उम्र में इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। इससे पहले नंबर एक पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 20 साल 330 दिन की उम्र में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे किए थे।
सबसे कम पारियों में 2 हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय
40 पारियां – राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, यशस्वी जायसवाल
43 पारियां – विजय हजारे, गौतम गंभीर
44 पारियां – सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर
45 पारियां – सौरव गांगुली
46 पारियां – चेतेश्वर पुजारा
- इस टेस्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर जैमी स्मिथ ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद 184 रन बनाए, जो किसी इंग्लिश विकेटकीपर द्वारा टेस्ट में अब तक का बेस्ट स्कोर है।
इंग्लैंड के विकेटकीपर द्वारा हाईएस्ट टेस्ट स्कोर
184* – जैमी स्मिथ vs भारत, एजबेस्टन, 2025
173 – एलेक स्टीवर्ट vs न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 1997
167* – जॉनी बेयरस्टो vs श्रीलंका, लॉर्ड्स, 2016
164 – एलेक स्टीवर्ट vs साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 1998
152 – जोस बटलर vs पाकिस्तान, साउथेम्प्टन, 2020
150* – जॉनी बेयरस्टो vs साउथ अफ्रीका, केप टाउन, 2016
एक टेस्ट पारी में तीन प्लेयर जीरो पर आउट, दो 150+ स्कोर:
इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1911/12
इंग्लैंड vs पाकिस्तान, लॉर्ड्स, 2010
साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 2012/13
अफगानिस्तान vs जिम्बाब्वे, बुलावायो, 2024
इंग्लैंड vs भारत, एजबेस्टन, 2025
सबसे तेज 150 रन बनाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी (गेंदों के हिसाब से)
115 गेंद – हैरी ब्रूक vs पाकिस्तान, रावलपिंडी, 2022
135 गेंद – बेन स्टोक्स vs साउथ अफ्रीका, केप टाउन, 2016
140 गेंद – बेन डकेट vs भारत, राजकोट, 2024
142 गेंद – ओली पोप vs जिम्बाब्वे, ट्रेंट ब्रिज, 2025
144 गेंद – जैमी स्मिथ vs भारत, एजबेस्टन, 2025
जैमी स्मिथ भारत के खिलाफ चौथे सबसे तेज 150+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 144 गेंदों में किया। इससे पहले अफरीदी (126), वॉर्नर (128) और डकेट (140)गेंद में भारत के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

