इंग्लिश रिपोर्टर पर गिल का तंज: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा- मेरा फेवरेट जर्नलिस्ट कहां है; वीडियो हुआ वायरल हुआ वीडियो
Published: Updated:
3 min read

एजबेस्टन टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल। (Getty Images)
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने 336 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 5 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इस इंग्लिश पत्रकार पर तंज कसा, जिसने मैच से पहले भारतीय टीम के खराब रिकॉर्ड को लेकर सवाल किए थे।
गिल ने मीडिया के सामने टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की, जिसके बदौलत जीत मिली। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंंस शुरू होने की तैयारी ही चल रही थी, उसी दौरान गिल ने मजाकिया अंदाज में इंग्लैंड के जर्नलिस्ट पर तंज कस दिया। गिल ने पूछा, 'मुझे मेरा फेवरेट जर्नलिस्ट नहीं दिख रहा।'
जब यह पत्रकार वहां नहीं मिला तो गिल ने मुस्कुराकर पूछा, 'कहां है वो'। इस पर वहां मौजूद बाकी जर्नलिस्ट हंसने लगे। भारतीय कप्तान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स ने भी कमेंट करते हुए उस जर्नलिस्ट के मजे लिए।
गिल ने दोनों पारियों मे लगाए शतक
एजबेस्टन टेस्ट में गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 430 रन बनाए। इसी के साथ वह एक टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर 456 रन के साथ इंग्लैंड के ग्रैहम गूच हैं।
पहली पारी में गिल ने 269 रन बनाए और भारत को 587 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड जब पहली पारी में 180 रन पिछड़ गई, तो गिल दूसरी पारी में फिर सेंंचुरी लगाई। उन्होंने 161 रन की शतकीय पारी खेली।
भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का टारगेट दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को सिर्फ 271 रन पर समेट दिया और 336 रन से यह मुकाबला जीत लिया।
I asked the question… and Shubman roasted the British journalist with a smile 😎🔥
— Ankan Kar (@AnkanKar) July 6, 2025
Watch the full clip — this one’s gold! 🧨#ENGvIND #ShubmanGill #PressConference pic.twitter.com/kCwv65TNTH
लंबी पारी को लेकर कप्तान गिल ने क्या कहा?
जब गिल से इतनी लंबी पारी खेलने के दौरान उनके माइंडसेट को लेकर सवाल पूछा गया, तो 25 साल के कप्तान ने कहा, 'कई बार आपको उदाहरण सेट करते हुए टीम को लीड करना होता है। अगर कोई अच्छी गेंद मुझे आउट करती है, तो वो ठीक है। लेकिन मैं अपना विकेट फेंकूंगा नहीं। जब आप स्कोरकार्ड को देखते हैं, तो अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचते।'
इस टेस्ट मैच से पहले भारत एजबेस्टन में कभी टेस्ट नहीं जीता था। आठ मुकाबलों में सात में हार और एक मैच ड्रॉ — यही भारत का रिकॉर्ड था। अब सीरीज का अगला मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां भारत और इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगे।

