IND vs ENG दूसरा टेस्ट: ऋषभ पंत के पास कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, एक शतक लगाते ही तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड
Published:
2 min read

लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में ऋषभ पंत ने शतक लगाए। (Getty Images)
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक शानदार रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में 2 जुलाई से होगा। पहला टेस्ट लीड्स में हुआ था, जिसे इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता। इस मैच में पंत ने दोनों पारियों में शतक (134 और 118) लगाए थे।
अब यदि एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में भी पंत शतक लगाते हैं, तो वे विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे। साथ ही राहुल द्रविड़ की बराबरी भी कर लेंगे।
दरअसल, पंत ने अब तक (1 जुलाई) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में कुल 5 शतक लगाए हैं। कोहली ने भी अंग्रेजों के खिलाफ इतनी ही टेस्ट सेंचुरी जड़ी हैं। अब यदि पंत एक और सेंचुरी लगाते हैं, तो इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ देंगे। साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के छह टेस्ट शतकों की बराबरी कर लेंगे।
इंग्लैंड में यह शानदार रिकॉर्ड बनाएंगे पंत?
साथ ही ऋषब पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में 10 टेस्ट खेले, जिसमें 42.52 के औसत से 808 रन बनाए। इस दौरान 4 सेंचुरी और 2 फिफ्टी लगाईं। अब यदि एजबेस्टन टेस्ट में 100 रन का आंकड़ा पार करते हैं, तो पंत यहां लगातार तीसरा शतक जड़ देंगे। इस तरह वे इंग्लैंड में लगातार तीन शतक लगाने वाले 7वें विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे।
भारत की ओर से अब तक केवल राहुल द्रविड़ ही ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 2002 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस तरह पंत लगातार तीसरा शतक लगाकर द्रविड़ की बराबरी भी कर लेंगे। कुल मिलाकर सभी की नजरें इस बाएं हाथ के बल्लेबाज पर होंगी। भारत को सीरीज बराबर करने के लिए पंत का फॉर्म काफी मददगार साबित हो सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ पंत के रिकॉर्ड
ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने अब तक 13 टेस्ट मैचों में 1003 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। 2 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने 111 गेंदों पर 146 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जो इग्लैंड के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर रहा है। पंत न सिर्फ बल्ले से, बल्कि विकेटकीपिंग में भी अहम भूमिका निभाते हैं। फैंस को उम्मीद है कि अगली सीरीज में भी उनका बल्ला जोरदार चलेगा।

