इंडिया Vs इंग्लैंड एजबेस्टन टेस्ट: जो रूट के पास सचिन-द्रविड़ को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका, बनाएंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड
Published:
3 min read

मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ बैटिंग करते जो रूट। ( Getty Images )
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (2 जुलाई) से बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट के पास कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाने के मौके हैं। रूट भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक 2927 रन बना चुके हैं। यदि वे एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 73 रन बना लेते हैं, तो भारत के खिलाफ टेस्ट में 3 हजार टेस्ट रन बनाने वाले वर्ल्ड के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
जो रूट का भारत के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 31 टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 10 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। इस सीरीज में जहां एक ओर टीम इंडिया घरेलू मैदान पर जीत की कोशिश में है। वहीं रूट के पास एक नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
इसके अलावा भी रूट के पास दो और बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। इसी टेस्ट में रूट के पास टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले प्लेयर बनने का भी मौका है। इसके अलावा इस सीरीज में 3 फिफ्टी लगाते ही सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देंगे। आइए जानते हैं कि जो रूट इस दूसरे टेस्ट और सीरीज में कौन से 3 रिकॉर्ड बना सकते हैं...
रूट के निशाने पर ये 3 रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ 3000 टेस्ट रन - इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट में 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 73 रन दूर हैं। अगर वे दूसरे टेस्ट में यह रन बना लेते हैं, तो भारत के खिलाफ 3000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
सबसे ज्यादा कैच - अगर जो रूट दूसरे टेस्ट में एक और कैच पकड़ लेते हैं, तो वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन जाएंगे। पहले टेस्ट में उन्होंने राहुल द्रविड़ के 210 कैच की बराबरी कर ली थी। अब रूट के पास द्रविड़ को पीछे छोड़कर इतिहास रचने का मौका है।
सबसे ज्यादा फिफ्टी - जो रूट अगर भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बचे हुए 4 टेस्ट में 3 अर्धशतक लगा लेते हैं, तो नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के मामले में सचिन तेंदुलकर (68) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। दूसरी ओर जो रूट 66 अर्धशतकों के साथ इस रिकॉर्ड के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।

